भारत-आयरलैंड सीरीज की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, अब शाम 7 बजे नहीं इतने बजे से आप देख पाएंगे मुकाबला

Published - 18 Jun 2026, 10:41 AM | Updated - 18 Jun 2026, 11:01 AM

India Vs Ireland Head To Head Ft 1717486355

Team India: वर्तमान समय में टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ सीरीज खेल रही है, जहां भारत ने एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से एकमात्र टेस्ट मैच जीत लिया था. वहीं शुरूआती दोनों वनडे भी टीम इंडिया ने एकतरफा जीत लिए हैं और सीरीज को अपने कब्जे में ले लिया है.

टीम इंडिया 20 जून को अब सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला खेलेगी और इसके बाद भारत (Team India) की यह टीम टी20 सीरीज खेलने आयरलैंड दौरे पर रवाना होगी.

आयरलैंड दौरे पर 2 टी20 मैच खेलेगी Team India

Team India 18

आयरलैंड के इस दौरे पर टीम इंडिया (Team India) को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इन दोनों मैचों को खेलने के बाद भारत की टीम इंग्लैंड दौरे पर निकलेगी और वहां फिर 5 टी20 मैचों की सीरीज और 3 ODI मैचों की सीरीज खेलेगी. हालांकी इसी बीच टीम इंडिया के आयरलैंड से होने वाले मैचों की टाइमिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

शाम 7 से नहीं 6 बजे से खेले जाएंगे भारत-आयरलैंड के मुकाबले

वैसे तो भारत और विदेशों में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे या फिर 7:30 बजे शुरू होते हैं. ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट बोर्ड हमेशा यही कोशिश करते हैं कि मैचों का समय ऐसा रखा जाए, जिससे भारत में बैठे करोड़ों फैंस शाम को आसानी से अपना काम खत्म करने के बाद टीवी या मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठा सकें.

हालांकि इस बार क्रिकेट फैंस को एक नया टाइमिंग शेड्यूल देखने को मिलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले ये दोनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे. भारतीय फैंस के लिहाज से यह टाइमिंग काफी अलग होगी, क्योंकि आमतौर पर इस समय मैच शुरू नहीं होते हैं.

आयरलैंड दौरे के लिए इस प्रकार 15 सदस्यीय Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 में ईशान किशन की भी एंट्री हुई पक्की! अब ये 15 खिलाड़ी हो सकते साउथ अफ्रीका रवाना

Tagged:

team india
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com