IND vs AFG 3rd ODI LIVE: कब, कहां और कैसे फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ? जानिए TV चैनल और मोबाइल ऐप की पूरी डिटेल

Published - 18 Jun 2026, 09:29 AM | Updated - 18 Jun 2026, 09:48 AM

IND Vs AFG 11

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला वनडे मैच अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था. फिर दूसरे ODI में भी टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 170 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.

अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून शनिवार को खेला जायेगा. इस मुकाबले को आप कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं. यही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

IND vs AFG मैच का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) वनडे सीरीज का यह तीसरा मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा. इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs अफगानिस्तान तीसरे वनडे का लुफ्त उठाया जा सकता है.

लाइव स्ट्रीम के लिए करें, जियोहॉटस्टार ऐप का इस्तेमाल

IND vs AFG 2nd ODI
IND vs AFG 2nd ODI 2026

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल के जरिये जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. IND vs AFG बीच होने वाले इस तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

कुछ ऐसे रिचार्ज जियो की सिम में आपकों मिल जाएंगे, जिसके चलते आप फ्री में हॉटस्टार मी जायेगा और फिर आप मुफ्त में मैच का आनंद ले सकते हैं. साथ ही आपकों अपनी पसंदीदा भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि में चुनने का विकल्प भी इस ऐप पर मिल जायेगा.

तीसरे ODI के लिए कुछ ऐसी दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी

यह भी पढ़ें: कौन हैं Jordan Cox? जिनके साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट कोहली, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com