महिला टी20 वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों पर फिरा पानी, खुद कप्तान चोटिल होकर हुई बाहर
Published - 18 Jun 2026, 11:30 AM | Updated - 18 Jun 2026, 01:04 PM
Table of Contents
इंग्लैंड में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) में हर गुजरते दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अब तक खेले गए 11 मैचों में खिलाड़ियों ने विस्फोटक प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
मेजबान टीम इंग्लैंड और टीम इंडिया बैक टू बैक दो जीत हासिल कर अपने-अपने ग्रुप में टॉप-1 पर मौजूद है. इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 33 वर्षीय स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) के कुछ मैच से बाहर हो गई है, जो कि टीम के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है.
Women T20 World Cup 2026 के बीच टीम को लगा झटका
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान नेट सिवर-ब्रंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) के अगले दो मुकाबलों से बाहर हो गई हैं. बीते बुधवार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनकी इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि मंगलवार को साउथेम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए लीग स्टेज मैच में बैटिंग करते समय वह इंजर्ड हो गईं. उन्हें अपनी हालिया चोट वाली जगह के पास ही बाएं पैर की पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव (स्ट्रेन) आया है. अपनी इस इंजरी के कारण नेट सिवर-ब्रंट स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के साथ खेलने मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी.
Wishing you a speedy recovery Nat!
— England Cricket (@englandcricket) June 17, 2026
Click below to find out more 👇
इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
नेट सिवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में उप-कप्तान चार्ली डीन इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगी. फिलहाल, वह रिहैब से गुजर रही हैं, जहां मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है. आगामी दो मैचों में टीम को बतौर कप्तान उनकी कमी काफी खल सकती है. उनकी अगुवाई में इंग्लैंड टीम अब तक खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) के अपने दोनों मैच जीत पाई थी. श्रीलंका और आयरलैंड को रौंदकर टीम ग्रुप बी अंक तालिक में पहले स्थान पर काबिज है.
टीम का खल सकती है कमी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women T20 World Cup 2026) के दो मैच खेलते हुए नेट सिवर-ब्रंट ने इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 46 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि आयरलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में वह 48 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट आउट हो गई. नेट सिवर-ब्रंट के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 139 मैचों में 3054 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 117 पारियों में 90 विकेट लगी.
अंतिम ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ईशान-अय्यर-केएल
Tagged:
Nat Sciver-Brunt england women cricket team Women's T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर