चोट के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हुए शुभमन गिल, तो फिर ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस, खेलेगा नंबर-4
Table of Contents
Shubman Gill's replacement: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। सीरीज के आगाज से एक सप्ताह पहले ही भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है और इसकी वजह कप्तान शुभमन गिल हैं, जो टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, अभी पक्का नहीं कहा जा सकता है।
शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल हैं और उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन कप्तानी नहीं की। गिल टॉस के लिए भी नहीं आए। इसी वजह से सीरीज के आगाज से पहले भारतीय खेमा चिंतित है।
दाएं हाथ की रिंग फिंगर में Shubman Gill को लगी चोट

दरअसल, भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। यह चोट गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान लगी। गिल की उंगली में एक बार नहीं, बल्कि दो बार गेंद लगी। यही कारण है कि वह अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे।
BCCI ने ट्वीट में गिल की चोट की जानकारी दी और यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर शुभमन वॉर्म-अप मैच के पहले दिन हिस्सा नहीं लेंगे और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी करेंगे।
चोट के कारण टेस्ट सीरीज से गिल हो सकते हैं बाहर
उंगली की चोट काफी खतरनाक होती है। शुभमन गिल (Shubman Gill) दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनका यही हाथ बल्लेबाजी में भी आगे रहता है। अगर उनकी चोट ज्यादा गंभीर हुई तो फिर उनका 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल हो सकता है।
कप्तान बनने के बाद से गिल ने टेस्ट में बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और श्रीलंका दौरे पर भी उनसे ऐसी ही उम्मीद है लेकिन अब चोट ने परेशानी बढ़ाने का काम किया है।
गिल के बाहर होने पर ये खिलाड़ी बन सकता है रिप्लेसमेंट
अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर होते हैं तो उनकी जगह कर्नाटक के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को मौका मिल सकता है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज स्मरण ने 14 पारियों में 86.36 की औसत से 950 रन बनाए थे। इस दौरान चार शतक और तीन अर्धशतक भी बनाए थे।
ऐसे में शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें पहली बार टीम इंडिया में चुना जा सकता है। वैसे भी चयन समिति ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले सारांश जैन और आकिब नबी को मौका दिया है। अब स्मरण की किस्मत भी चमक सकती है।
यह भी पढ़ें: मयंक-उमरान के बाद टीम इंडिया को मिला एक और रफ्तार का सौदागार, 150 kmph के आसपास करता हर बॉल