मयंक-उमरान के बाद टीम इंडिया को मिला एक और रफ्तार का सौदागार, 150 kmph के आसपास करता हर बॉल
Table of Contents
Team India found another speedstar: कुछ सालों पहले तक भारतीय क्रिकेट में गिनती के तेज गेंदबाज हुआ करते थे, जो 140-145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से लगातार गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते थे। विदेशी टीमों में रफ़्तार के सौदागर काफी होते थे लेकिन भारत के पास मुश्किल से एक-आध तेज गेंदबाज ही इस काबिलियत वाले थे।
हालांकि, जब से IPL की शुरुआत हुई, तब से काफी सारे नए तेज गेंदबाज आए और उन्होंने रफ़्तार के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए। उमरान मलिक और मयंक यादव ने तो 150 किलोमीटर प्रति घंटे के मार्क को भी तोड़ दिया था। इसी वजह से इन्हें काफी जल्दी टीम इंडिया (Team India) में एंट्री मिल गई। अब ऐसा ही एक और युवा तेज गेंदबाज दस्तक दे सकता है, जो मौजूदा समय में अपनी स्पीड और जबरदस्त गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
Team India को मिला रफ़्तार का एक और सौदागर
यहां जिस तेज गेंदबाज की बात हो रही है, वो 18 साल के दीपेश देवन्द्रन हैं। दीपेश ने 5 अगस्त को तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया और मदुरई पैंथर्स की तरफ से खेलते हुए त्रिची ग्रैंड चोलस के खिलाफ प्रभावशाली गेंदबाजी की। दीपेश ने चार ओवर में 25 रन देकर एक ही विकेट लिया लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी गति का प्रदर्शन किया, उससे सभी काफी प्रभावित नजर आए।
TNPL डेब्यू पर दीपेश ने बटोरी सुर्खियां

दीपेश देवन्द्रन ने लगातार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से गेंदबाजी की। वहीं, उनकी सबसे तेज गेंद 146 kmph की रही, जो उन्होंने अपने स्पेल के अंतिम ओवर में डाली। आमतौर पर तेज गेंदबाज अंतिम ओवर तक स्पीड के मामले में पीछे हो जाते हैं लेकिन दीपेश ने अलग ही नजारा पेश किया। इसी वजह से माना जा रहा है कि यह गेंदबाज टीम इंडिया (Team India) के लिए फ्यूचर में बड़ा सितारा बन सकता है।
18 year old Deepesh Devendran is clocking 145 kmph in tnpl pic.twitter.com/LFA7nPUsCS
— Sawai96 (@Aspirant_9457) August 5, 2026
टीम इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखा चुके हैं जलवा
इस साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में दीपेश देवेन्द्रन भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में शामिल थे। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में दीपेश थोड़े महंगे साबित हुए थे लेकिन दो अहम विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अच्छा प्रदर्शन करने पर IPL और टीम इंडिया में मिल सकती है एंट्री
दीपेश देवेन्द्रन ने अभी तक काफी प्रभावित किया है। अगर उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 में अच्छा किया तो आगे के लिए राह आसान हो सकती है। उन्हें फर्स्ट क्लास के साथ-साथ आईपीएल का टिकट भी मिल सकता है। हमने देखा है कि कई युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसी वजह से दीपेश के पास भी ऐसा करने का मौका रहेगा।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले जडेजा ने लिया बड़ा फैसला, सौराष्ट्र छोड़ इस टीम के लिए खेलने का किया फैसला
Tagged:
team india TNPL 2026 Deepesh Devendran