अंतिम 2 ODI के लिए पूरी तरह बदली 15 सदस्यीय टीम इंडिया, कप्तान शुभमन गिल बाहर, श्रेयस अय्यर कैप्टन

Published - 08 Nov 2026, 10:00 AM

Team India 4

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले से हुआ। इसके बाद, 7 नवंबर को वेलिंग्टन में दूसरा मैच खेला गया और 10 नवंबर को हैमिल्टन में तीसरा वनडे होगा। भारत पहले दो वनडे में जीत के कारण सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरे में बाजी मारी तो अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।

इस सीरीज के अंतिम दो वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे, जिनके लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड काफी बदल जाएगा। वहीं, कप्तानी के मोर्चे पर शुभमन गिल के बजाय श्रेयस अय्यर होंगे।

न्यूजीलैंड के विरुद्ध आखिरी दो वनडे के लिए गिल के बजाय अय्यर होंगे कप्तान

Team India 5

काफी लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी क्यों बदल जाएगी और शुभमन गिल की जगह उपकप्तान श्रेयस अय्यर क्यों जिम्मेदारी संभालेंगे, तो बता दें कि इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल, 19 नवंबर से भारत को कीवियों के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है, जो WTC फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से काफी अहम है।

इसी वजह से BCCI ने कुछ खिलाड़ियों को तीसरे वनडे के बाद, टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए रिलीज करने का फैसला किया है। यही कारण है कि गिल भी अंतिम दो वनडे के स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी अय्यर संभालेंगे।

गिल के साथ-साथ ये 2 खिलाड़ी भी होंगे Team India के ODI स्क्वाड से रिलीज

माउंट माउंगानुई में खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए सिर्फ कप्तान शुभमन गिल ही नहीं, विकेटकीपर केएल राहुल और फ़ास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर अंशुल कंबोज भी उपलब्ध नहीं होंगे। ये सभी टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं और तैयारियों के लिए आखिरी दो वनडे स्किप करेंगे। राहुल के जाने की वजह से ईशान किशन मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे और उपकप्तानी की जिम्मेदार भी निभाएंगे।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए इन 3 नए खिलाड़ियों की होगी एंट्री

आखिरी दो वनडे के लिए भारत के स्क्वाड से शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के रिप्लेसमेंट के रूप में तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर की एंट्री होगी। तिलक लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, विकेटकीपर कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश को पहली बार ODI टीम में मौका मिला है।

अंतिम 2 ODI के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें: SRH के रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल, जानें कौन से खिलाड़ियों की छुट्टी कर रहीं काव्या मारन

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com