तीसरे ODI के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, गिल(कप्तान), अय्यर, केएल, कोहली, सिराज....

Published - 08 Nov 2026, 09:15 AM

India

India's updated squad for 3rd ODI: न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया टी20 के बाद वनडे सीरीज खेल रही है। इसमें पांच मुकाबले निर्धारित हैं, जिनमें से दो का आयोजन हो चुका है। 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे खेला गया था, जिसमें DLS मेथड से भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद, 7 नवंबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए मैच में भी DLS का इस्तेमाल हुआ और भारतीय टीम 4 रन से जीत गई।

अब इस सीरीज का तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडान पार्क में खेला जाएगा। इसके लिए भारत (India) की अपडेटेड टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

India के बल्लेबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 India 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) का बल्लेबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। इसमें कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर केएल राहुल शामिल हैं। इनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को भी मौका मिला है। ये दोनों खिलाड़ी अभी तक सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

बैटिंग विभाग का प्रदर्शन पहले दो मैचों में कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) को छोटे टारगेट को हासिल करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि तीसरे मैच में बल्लेबाज अपनी पूरी क्षमता के साथ परफॉर्म करें, ताकि जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया जा सके।

इन 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को भी हुआ चयन

भारत (India) ने तीसरे वनडे के स्क्वाड में बल्लेबाजी और गेंदबाजी डेप्थ को ध्यान में रखते हुए तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दिया है। स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अनुभवी अक्षर पटेल के साथ युवा नमन धीर को चुना गया है। वहीं, फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर में अंशुल कंबोज को सेलेक्ट किया गया है।

ये तीनों हरफनमौला खिलाड़ी शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में प्लेइंग XI का हिस्सा रहे, जिनमें अंशुल ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया लेकिन अक्षर और नमन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। इनसे बेहतर प्रदर्शन की आस होगी।

गेंदबाजी विभाग में ये चेहरे शामिल

न्यूजीलैंड की कंडीशन को ध्यान में रखते हुए भारत ने सिर्फ कुलदीप यादव को स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में चुना है। कुलदीप को अभी तक सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह अगले मैच के स्क्वाड का भी हिस्सा हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, आकिब नबी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। सिराज के अलावा अन्य सभी को प्लेइंग XI में मौका मिला है और इनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें: पहले दो वनडे मैचों में जीत के बावजूद टीम इंडिया नाखुश, ये 3 खिलाड़ी बढ़ा रहे चिंता

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma shreyas iyer Mohammed Siraj New Zealand cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com