IND vs PAK: अंडर-19 के लड़कों ने परंपरा रखी जारी, नहीं किया हैंडशेक, पाकिस्तानी कप्तान को इग्नोर मारने का वीडियो वायरल
Table of Contents
IND vs PAK U19 Asia Cup 2026: ओमान के अल अमीरात में अंडर-19 एशियाई टीमों के बीच एशिया कप का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण की शुरुआत 5 नवंबर को हुई थी। इसमें आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर है। दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच है। पाकिस्तान ने यूएई को 9 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। वहीं, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था।
अब अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, इसको लेकर काफी बात हो रही थी लेकिन जूनियर टीम ने भी हाथ न मिलाने वाली पॉलिसी कायम रखी और भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ़ को इग्नोर किया।
अंडर-19 एशिया कप के IND vs PAK मैच में टॉस के दौरान नहीं हुआ हैंडशेक

अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में अंडर-19 एशिया कप 2026 के आठवें मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ़ आमने-सामने आए लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई और टॉस का सिक्का उछालने के बाद लक्ष्य ने फरहान से हाथ नहीं मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
🚨 NO HANDSHAKE DRAMA CONTINUES!
— 𝗖𝗿𝗶𝗰𝗛𝗶𝘃𝗲 (@CricHive_pk) November 8, 2026
There was no handshake between the Pakistan U19 and India U19 captains at the toss.
India's politics continue to destroy the spirit of cricket. SAD! 💔 pic.twitter.com/XWF8xuQh8a
अंडर-19 टीम ने भी जारी रखी नो-हैंडशेक वाली परंपरा
IND vs PAK मैचों में पिछले एक साल से दोनों ही टीमों के बीच हाथ मिलाने का नजारा या किसी तरह की दोस्ताना बातचीत नहीं देखने को मिलती है। इसकी वजह अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। इसके बाद, भारत सरकार के आदेश पर सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' किया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमलों को तबाह किया।
भारतीय सेना के एक्शन का समर्थन करते हुए तत्कालीन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने वाली परंपरा शुरू की थी, जो मेंस और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रही। वहीं, अब पुरुष अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ न मिलाकर साफ़ कर दिया कि जूनियर टीम भी नो-हैंडशेक पॉलिसी फॉलो करेगी।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया अंडर-19 की प्लेइंग XI: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान।
पाकिस्तान अंडर-19 की प्लेइंग XI: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ़ (कप्तान), निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह।
यह भी पढ़ें: अंतिम 2 ODI के लिए पूरी तरह बदली 15 सदस्यीय टीम इंडिया, कप्तान शुभमन गिल बाहर, श्रेयस अय्यर कैप्टन
Tagged:
india under 19 team Pakistan under 19 team farhan yousaf Lakshya Raichandani Under-19 Asia Cup 2026