अंतिम 2 ODI क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल और शुभमन गिल? बड़ी वजह आई सामने
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। ऑकलैंड और वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबलों में भारत ने DLS मेथड से जीत हासिल की। अब इस सीरीज का तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा।
इसके बाद, माउंट माउंगानुई के बे ओवल में 13 और 15 नवंबर को अंतिम दो वनडे होंगे। हालांकि, इन दो ODI मैचों में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर केएल राहुल उपलब्ध नहीं रहेंगे। जानिए इन दोनों के बाहर होने की वजह क्या है।
आखिरी दो ODI से राहुल और गिल के बाहर होने की खास वजह

BCCI ने केएल राहुल और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए ही स्क्वाड में जगह दी है। इसके बाद अंतिम दो मैचों के लिए ये दोनों भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे की वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें इनकी भूमिका काफी अहम होगी।
WTC फाइनल की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए टीम इंडिया को दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में बीसीसीआई ने टेस्ट कप्तान गिल और उपकप्तान राहुल को अंतिम दो ODI के लिए टीम में नहीं रखा है, ताकि ये दोनों टेस्ट सीरीज की अच्छे से तैयारी कर सकें। राहुल ने तो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। वहीं, गिल भी जल्दी पहुंचकर रेड बॉल से प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे।
राहुल और गिल के अलावा ये खिलाड़ी भी चौथे-पांचवें ODI का नहीं होगा हिस्सा
सिर्फ केएल राहुल और शुभमन गिल ही नहीं, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। कंबोज भी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन फिर ड्रॉप कर दिए गए थे।
हालांकि, डोमेस्टिक में अच्छे प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से इस खिलाड़ी को मौका दिया है। कंबोज के सिलेक्शन की वजह उनकी बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग स्किल भी है, जिसकी जरुरत न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में पड़ेगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | भारतीय समय |
|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 19 नवंबर 2026 | बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन | सुबह 3:30 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 27 नवंबर 2026 | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च | सुबह 3:30 बजे |
यह भी पढ़ें: सिराज-कुलदीप फिर बाहर, तीसरे ODI के टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हुआ खुलासा