चोट के चलते सभी ODI मुकाबलों से बाहर हुआ RCB का स्टार खिलाड़ी, अब नहीं खेल पाएगा टीम इंडिया के लिए मैच

Published - 08 Nov 2026, 01:24 PM | Updated - 08 Nov 2026, 02:04 PM

RCB

Star RCB player opts out: न्यूजीलैंड दौर पर टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रही है, जिसका समापन 15 नवंबर को होगा। इस सीरीज में अभी सिर्फ दो मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने जीत हासिल की। अब तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले एक बड़ी खबर आई है और BCCI ने जानकारी दी कि RCB के स्टार खिलाड़ी ने वनडे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बोर्ड ने यह भी बताया है कि खिलाड़ी ने ऐसा क्यों किया है।

इस वनडे टूर्नामेंट से RCB के खिलाड़ी ने खेलने से किया मना

RCB 1

रविवार, 8 नवंबर को BCCI ने एक मीडिया रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार 19 नवंबर से दोहा में खेले जाने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गए हैं। पिछली बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था लेकिन इस बार वनडे प्रारूप में मुकाबले आयोजित होंगे।

इसके लिए बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही स्टार खिलाड़ियों से सजे स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें RCB के कैप्टेन रजत पाटीदार भी थे और उन्हें उपकप्तान बनाया गया था लेकिन अब उन्होंने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया है।

50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए पाटीदार ने बताया खुद को अनफिट

BCCI ने रजत पाटीदार के नाम वापस लेने की वजह का जिक्र करते हुए बताया कि इस खिलाड़ी ने बोर्ड को सूचित किया है कि उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट में चयन के लिए विचार न किया जाए, क्योंकि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबरने का काम कर रहे हैं। RCB के कप्तान पाटीदार किन इंजरी से जूझ रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में पाटीदार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे थे, जिसमें मध्य प्रदेश के लिए तीन रणजी ट्रॉफ़ी मैच खेले हैं और उनमें दो शतक लगाए हैं। इससे पहले, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू 50 ओवर की सीरीज में, उन्होंने इंडिया A के लिए तीन मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे।

रिंकू सिंह बने उपकप्तान, आयुष बदोनी को चुना गया रिप्लेसमेंट

RCB के कप्तान रजत पाटीदार के राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर होने के कारण उपकप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह को सौंप दी गई है, जो कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके लिए यह टूर्नामेंट खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

बोर्ड ने पाटीदार के रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष बदोनी को चुना है। हाल ही में बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए शानदार फॉर्म दिखाया है। उन्होंने गुजरात और झारखंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक जड़े हैं। बडोनी फिलहाल इस टूर्नामेंट में छह पारियों में 559 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान, आयुष बदोनी।

यह भी पढ़ें: अंतिम 2 ODI के लिए पूरी तरह बदली 15 सदस्यीय टीम इंडिया, कप्तान शुभमन गिल बाहर, श्रेयस अय्यर कैप्टन

Tagged:

RCB Rajat Patidar india a Royal Challengers Bengaluru Rising Stars Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com