श्रीलंका दौरे से पहले जडेजा ने लिया बड़ा फैसला, सौराष्ट्र छोड़ इस टीम के लिए खेलने का किया फैसला
Table of Contents
Jadeja changed his team: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी चुना गया है। जडेजा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेला गया टेस्ट मिस किया था लेकिन श्रीलंका सीरीज के लिए वापसी करने में कामयाब रहे।
इस बीच सीरीज के आगाज से पहले जडेजा (Jadeja) ने बड़ा बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू क्रिकेट में अपनी सालों पुरानी टीम सौराष्ट्र को छोड़ने का फैसला किया है। अब वो एक नई टीम में खेलते नजर आएंगे और इसकी मंजूरी भी मिल गई है।
Jadeja ने छोड़ा सौराष्ट्र का साथ, छत्तीसगढ़ की टीम का बन सकते हैं हिस्सा

भारत के घरेलू क्रिकेट के नए सीजन का आगाज 23 अगस्त से होने जा रहा है। इससे पहले सौराष्ट्र के दिग्गज जडेजा (Jadeja) ने अपनी पुरानी टीम से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, यहां बात रवींद्र जडेजा की नहीं, बल्कि उनकी ही घरेलू टीम के साथ धर्मेंद्रसिंह जडेजा की हो रही है, जो एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं।
36 वर्षीय धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने घरेलू सीजन के आगाज से पहले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से अन्य टीम में शामिल होने के लिए NOC प्राप्त कर ली है। अभी तक पक्के तौर पर उनके किसी अन्य टीम में शामिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन क्रिकबज ने रिपोर्ट में बताया है कि जडेजा (Jadeja) छत्तीसगढ़ की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।
सौराष्ट्र की कामयाबी में धर्मेंद्रसिंह जडेजा की अहम भूमिका, खास वजह से तोड़ रहे नाता
धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए 2013 में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बहुत ही उल्लेखनीय योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों के जाने के बाद, धर्मेंद्रसिंह और जयदेव उनादकट ने मिलकर सौराष्ट्र को काफी कामयाबी दिलाई। 100 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव रखने वाले धर्मेंद्रसिंह सौराष्ट्र की 2019-20 और 2022-23 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।
हालांकि, अब उन्होंने दूसरी टीम में शामिल होने का फैसला किया है, क्योंकि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन चाहता था कि धर्मेंद्रसिंह जडेजा सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट पर फोकस करें लेकिन यह खिलाड़ी व्हाइट बॉल क्रिकेट भी खेलना चाहता है। इसी वजह से जडेजा (Jadeja) घरेलू सत्र के नए सीजन से पहले दूसरी टीम में शामिल होने को तैयार हैं।
घरेलू क्रिकेट में धर्मेंद्रसिंह जडेजा के आंकड़े
धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.25 की औसत से 423 विकेट झटके हैं। 2017-18 सीजन के बाद से उन्होंने 293 विकेट चटकाए हैं, जो अन्य सभी की तुलना में सबसे ज्याद हैं। बल्ले से भी उनके नाम 2123 रन दर्ज हैं। जडेजा ने 90 लिस्ट ए मैचों में 121 विकेट झटके हैं। वहीं, 73 टी20 में 65 विकेट अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से ठीक पहले बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, आर. विनय कुमार को नियुक्त किया गया हेड कोच
Tagged:
bcci Dharmendrasinh Jadeja Saurashtra Cricket Team