श्रीलंका दौरे से ठीक पहले बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, आर. विनय कुमार को नियुक्त किया गया हेड कोच
Published - 07 Aug 2026, 11:49 AM | Updated - 07 Aug 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट में इस समय काफी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ टीम इंडिया श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) की तैयारियों में जुटी हुई है, तो दूसरी तरफ क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका दौरे से ठीक पहले कोचिंग सेटअप को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार (R. Vinay Kumar) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है। विनय कुमार लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट के बड़े नामों में शामिल रहे हैं और अब वह एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।
कर्नाटक के हेड कोच बनेंगे आर. विनय कुमार
दरअसल, आर. विनय कुमार को टीम इंडिया (Team India) का नहीं बल्कि कर्नाटक पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने 2026-27 घरेलू सीजन से पहले विनय कुमार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
42 वर्षीय विनय कुमार हेड कोच के तौर पर येरे गौड़ की जगह लेंगे। वहीं उनके पूर्व कर्नाटक टीम के साथी दीपक चौगुले फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा गेंदबाजी कोच मंसूर अली खान के भी अगले सीजन में अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है।
कर्नाटक को दो बार बना चुके हैं रणजी चैंपियन
आर. विनय कुमार का कर्नाटक क्रिकेट से काफी पुराना नाता रहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2013-14 और 2014-15 सीजन में लगातार दो बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम की थी। इतना ही नहीं, इन दोनों सीजन में कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी भी जीती थी।
विनय कुमार (R. Vinay Kumar) ने भारत के लिए साल 2010 से 2013 के बीच एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इसके अलावा उनका आईपीएल करियर भी काफी लंबा रहा। उन्होंने RCB, कोच्चि टस्कर्स केरल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 105 आईपीएल मुकाबले खेले।
रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में भी हासिल किया अनुभव
साल 2021 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विनय कुमार क्रिकेट से लगातार जुड़े रहे। उन्होंने कमेंट्री के अलावा मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2022 में UAE में खेले गए शुरुआती ILT20 सीजन के दौरान वह MI Emirates के गेंदबाजी कोच भी रहे।
अब उनके सामने कर्नाटक को एक बार फिर घरेलू क्रिकेट का चैंपियन बनाने की चुनौती होगी। कर्नाटक पिछले रणजी सीजन में फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में नए हेड कोच के तौर पर विनय कुमार से टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।
यह भी पढ़े: साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, खेले जाएंगे कुल 7 मुकाबले
Tagged:
team india India Tour of Sri Lanka 2026 R. Vinay Kumarऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।