साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ ऐलान, खेले जाएंगे कुल 7 मुकाबले

Published - 07 Aug 2026, 11:38 AM | Updated - 07 Aug 2026, 01:03 PM

IND Vs SA

Team India: टीम इंडिया (Team India) के आने वाले क्रिकेट शेड्यूल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय टीम को अगले कुछ महीनों में कई अहम सीरीज खेलनी हैं और इसी बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज का कार्यक्रम भी चर्चा में आ गया है।

इस सीरीज को लेकर पहले जो प्लान तैयार किया गया था, उसमें अब बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नए कार्यक्रम के बाद फैंस को पहले से ज्यादा मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह सीरीज कब शुरू होगी और किन टीमों के बीच मैदान पर टक्कर देखने को मिलेगी।

भारतीय महिला टीम खेलेगी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 मुकाबले

दरअसल, यह अपडेट भारतीय पुरुष टीम नहीं बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Tour of South Africa 2026) से जुड़ा है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारत की महिला टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाने थे।

अब इसमें तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी जोड़ दिए गए हैं। इसके बाद पूरे दौरे पर मैचों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। भारतीय महिला टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

9 दिसंबर से शुरू होगा साउथ अफ्रीका दौरा

भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 9 से 12 दिसंबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 दिसंबर, दूसरा 19 दिसंबर और तीसरा वनडे 22 दिसंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। पहला टी20 26 दिसंबर और दूसरा 28 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा।

इस वजह से शेड्यूल में जोड़े गए तीन टी20 मैच

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहले इस दौरे पर टी20 सीरीज प्रस्तावित नहीं थी, लेकिन अब तीन टी20 मुकाबलों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके पीछे आने वाले बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों को अहम वजह माना जा रहा है।

फरवरी 2027 में श्रीलंका में पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) खेली जानी है। ऐसे में यह टी20 सीरीज दोनों टीमों को अपनी तैयारियों और टीम कॉम्बिनेशन को परखने का शानदार मौका देगी। खासकर विदेशी परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की नजरें रहने वाली हैं।

यह भी पढ़े: आखिर क्यों शुभमन गिल की जगह केएल राहुल कर रहे टीम इंडिया की कप्तानी

Tagged:

team india harmanpreet kaur cricket news India Tour of South Africa 2026
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com