BCCI ने बताया, आखिर क्यों शुभमन गिल की जगह केएल राहुल कर रहे टीम इंडिया की कप्तानी
Table of Contents
Why is Shubman Gill not captaining: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही है। यह मुकाबला नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में हो रहा है, जिसमें श्रीलंका के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
हालांकि, इस अभ्यास मैच में टॉस के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नहीं आए, जिससे सभी को काफी हैरानी हुई। आमतौर पर अभ्यास मैच में भी टॉस कप्तानों की मौजूदगी में ही होता है लेकिन गिल की गैरमौजूदगी से सवाल खड़े हो गए।
Shubman Gill अभ्यास मैच में नहीं कर रहे कप्तानी, केएल राहुल को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका में भारत ने काफी समय से कोई भी टेस्ट नहीं खेला है। 2017 के बाद से यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में कोई मुकाबला खेलेगी। इसी वजह से परिस्थितियों में ढलने के लिए अभ्यास मैच खेलने का फैसला किया गया। इस तीन दिवसीय मुकाबले की शुरुआत 7 अगस्त से हुई है लेकिन टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अनुपस्थिति सवाल खड़े करने के लिए काफी थी।
भारत की तरफ से श्रीलंका XI के खिलाफ टॉस के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) की गैरमौजूदगी में उपकप्तान केएल राहुल आए। राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से गिल का डिप्टी बनाया गया था और श्रीलंका दौरे के लिए भी यही भूमिका सौंपी गई है। हालांकि, इस दौरे पर उनकी शुरुआत अभ्यास मैच में कप्तानी के साथ हुई है।
BCCI ने बताया शुभमन गिल की गैरमौजूदगी का कारण
टॉस के दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) की गैरमौजूदगी के कारण उठ रहे सवालों का जवाब BCCI ने अपनी पोस्ट के माध्यम से दिया। बोर्ड ने बताया कि गिल चोटिल हैं। इसी वजह से अभ्यास मैच में पहले दिन हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, गिल के बाहर रहने के कारण कमान केएल राहुल संभालेंगे।
BCCI ने X पर अपडेट देते हुए बताया,
"गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (ring finger) में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी केएल राहुल करेंगे।"
Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury to his right ring finger during India's practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
KL Rahul… https://t.co/Mzu2yW4OgX
तीन दिवसीय अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमों की XI
भारत (बल्लेबाजी XI, फील्डिंग XI): शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बरार
श्रीलंका XI (बल्लेबाजी XI, फील्डिंग XI): निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविंदु रसांथा
यह भी पढ़ें: IND vs SL सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हुए पहले टेस्ट से बाहर