IND vs SL सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हुए पहले टेस्ट से बाहर

Published - 07 Aug 2026, 09:01 AM | Updated - 07 Aug 2026, 09:30 AM

IND Vs SL 2

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इससे पहले 7 अगस्त से टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी। टेस्ट सीरीज के मुकाबले गाले और कोलंबो में खेले जाएंगे, क्योंकि मेजबानी श्रीलंकाई टीम के पास है। घरेलू सरजमीं पर 9 साल बाद श्रीलंका को भारत का सामना टेस्ट में करना है।

हालांकि, इस सीरीज (IND vs SL) के आगाज से श्रीलंका के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान चोट का शिकार होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस अभी तक फिट नहीं हुए हैं और अब उनके गाले टेस्ट से बाहर होने की संभावना नजर आ रही है।

IND vs SL टेस्ट सीरीज के पहले मैच से कुसल मेंडिस हो सकते हैं बाहर

IND Vs SL 3

भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टेस्ट में आखिरी बार 11 साल पहले जीत दर्ज की थी। इस बार माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ लंबे समय से चल रहे जीत न मिलने के सूखे को श्रीलंकाई टीम समाप्त कर सकती है, क्योंकि घरेलू कंडीशंस का फायदा मिल सकता है। हालांकि, अब कुसल मेंडिस का 15 अगस्त से गाले में होने वाले टेस्ट के लिए संदिग्ध होना बड़ा झटका है।

कुसल मेंडिस को लेकर सामने आए अपडेट में बताया गया है कि वह अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से उनका भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच तक फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है।

इस टूर्नामेंट के दौरान कुसल मेंडिस को लगी चोट

IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट के अंडर खेली जाने वाली लंका प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। इसी टूर्नामेंट के दौरान कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। यह घटना तब हुई जब कुसल मेंडिस कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स की कप्तानी कर रहे थे।

तेजी से रन लेने की कोशिश में कुसल मेंडिस की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और वह काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे। खिंचाव इतना गंभीर था कि वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे, और आखिरकार वह रन-आउट हो गए। बाद में मेडिकल स्कैन से पुष्टि हुई कि हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर है, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट के शेष मैचों से बाहर होना पड़ा था।

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट में बेहद अहम खिलाड़ी हैं मेंडिस

IND vs SL टेस्ट सीरीज को देखते हुए कुसल मेंडिस की चोट काफी बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि घरेलू टीम के लिए वो काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मेंडिस ने अभी तक 75 टेस्ट में 36.36 की औसत से 4836 रन बनाए हैं। वहीं, उनके नाम 10 शतक और 23 अर्धशतक हैं।

श्रीलंकाई टीम उम्मीद करेगी कि IND vs SL गाले टेस्ट के लिए कुसल मेंडिस फिट हो जाएं तो अच्छा रहेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर उन्हें किसी अन्य विकेटकीपर को मौका देना होगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन 20 खिलाड़ियों को मिला मौका?

Tagged:

team india IND vs SL kusal mendis Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com