पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन 20 खिलाड़ियों को मिला मौका?
Table of Contents
Team India squad for match against Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में टक्कर देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फैंस के साथ-साथ टूर्नामेंट के आयोजक और ब्रॉडकास्टर भी किसी न किसी तरीके से दोनों के बीच मुकाबला चाहते हैं, क्योंकि इससे काफी फायदा भी होता है। पुरुषों और महिला दोनों में ही जब ये टीमें टकराती हैं तो महामुकाबला बन जाता है।
इन दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले एक साल में कई बार मुकाबले हुए हैं। अब इनके बीच फिर से टक्कर देखने को मिलने वाली है। वैसे तो इनका आमना-सामना एशियन गेम्स 2026 में होने के आसार थे लेकिन उससे पहले ही एक खास टूर्नामेंट में इनकी भिड़ंत होगी।
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर की संभावना
दरअसल, जल्द ही ACC द्वारा महिला एशिया कप का आयोजन कराया जाना है। पुरुषों का टूर्नामेंट अगले साल होगा लेकिन महिला संस्करण इसी साल होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई में इस बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जा सकता है।
जब भी एशिया कप का आयोजन होता है तो भारत (Team India) और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जरूर खेला जाता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस बार भी टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान से होगी। अभी तक टूर्नामेंट की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यही कारण है कि महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर कब होगी, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कम से एक मैच में दोनों टीमों का टकराव जरूर होगा।
एशिया कप के लिए हरमनप्रीत कौर Team India की कप्तान

BCCI ने महिला एशिया कप के लिए हाल ही में टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था और 5 रिजर्व खिलाड़ी भी चुने गए थे लेकिन टूर्नामेंट का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित न किए जाने के कारण बोर्ड ने स्क्वाड संबंधी जानकारी हटा दी थी। लेकिन माना जा रहा है कि बाद में इसी स्क्वाड का ऐलान फिर से होगा।
टीम इंडिया (Team India) के जिस स्क्वाड का ऐलान हुआ था, उसमें कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर को ही सौंपी गई थी। इसी वजह से महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत ही टीम इंडिया को लीड करती नजर आएंगी। वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना को चुना गया था।
श्रेयांका पाटिल इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रेयांका पाटिल अपनी ही गेंदबाजी में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गई थीं और बाद में उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। अपनी चोट से श्रेयांका अभी तक फिट नहीं हो पाई हैं। इसी वजह से BCCI ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में जगह नहीं दी है। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में जगह पाने वाली लेग स्पिनर प्रेमा रावत को महिला एशिया कप के लिए भी चुना गया है।
महिला एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़
रिजर्व: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज में संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, इस वजह से अंतिम मौके पर बदला फैसला
Tagged:
harmanpreet kaur smriti mandhana india women cricket team Pakistan Women Cricket Team Women's Asia Cup 2026