कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकता ये बूढ़ा खिलाड़ी, खराब फॉर्म के चलते ले सकता है बड़ा फैसला

Published - 08 Nov 2026, 02:07 PM | Updated - 08 Nov 2026, 03:03 PM

Rohit Sharma 12

इस साल कई अनुभवी खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। इनमें दो प्रमुख नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हैं। रहाणे ने इंटरनेशनल के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को भी अलविदा कह दिया। वहीं, शमी ने फिलहाल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

अभी भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आने वाले समय में जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। इनमें से कुछ के लिए खराब फॉर्म मुसीबत बना हुआ है और इसी वजह से उन्हें अपने करियर पर फुल स्टॉप लगाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

यह उम्रदराज खिलाड़ी जल्द ले सकता है संन्यास

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। 39 साल के रोहित को अजीत अगरकर इंग्लैंड के दौरे पर वनडे टीम से बाहर करना चाहते थे लेकिन हिटमैन ने लॉर्ड्स वनडे में शतक बनाकर आलोचकों को जवाब दिया। इसके बाद, अगरकर की खुद छुट्टी हो गई और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छा करने में कामयाब रहे।

पिछली सीरीज के प्रदर्शन के कारण उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) न्यूजीलैंड की मुश्किल पिचों पर रन बनाकर वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह कन्फर्म कर लेंगे लेकिन अभी तक खेली दो पारियों में उनका बल्ला नहीं चला है और अब दबाव बढ़ता जा रहा है।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की 2 पारियों में Rohit Sharma ने बनाए 23 रन

Rohit Sharma 13

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए हर एक सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनकी वजह से यशस्वी जायसवाल को ODI टीम में मौके नहीं मिल रहे हैं। घरेलू पिचों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक बनाने वाले रोहित की अग्निपरीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज मानी जा रही थी, जिसके पहले दो मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है।

4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने महज 6 गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इसके बाद, दूसरे वनडे में 28 गेंदों तक क्रीज पर रहे लेकिन 23 रन ही बना पाए। इन दोनों ही मैचों में हिटमैन को काइल जेमिसन ने अपना शिकार बनाया।

अगले 3 मैचों में नहीं किया कमाल, तो संन्यास के लिए हो सकते हैं मजबूर

इन दो वनडे में फ्लॉप रहने के कारण रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की काफी आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में अभी तीन मुकाबले शेष हैं और इन तीनों में ही रोहित का खेलना तय माना जा रहा है। ऐसे में उनके लिए इन मुकाबलों की अहमियत काफी ज्यादा रहेगी, क्योंकि इन्हीं के प्रदर्शन के आधार पर तय हो सकता है कि उन्हें अगली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में बरकार रखा जाए या बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज तक रोहित शर्मा की उम्र 40 साल से भी अधिक हो जाएगी। ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज में फ्लॉप रहने पर उन्हें ड्रॉप किया गया तो फिर संन्यास ही एकमात्र विकल्प बचेगा।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अंडर-19 के लड़कों ने परंपरा रखी जारी, नहीं किया हैंडशेक, पाकिस्तानी कप्तान को इग्नोर मारने का वीडियो वायरल

Tagged:

IND vs NZ team india Rohit Sharma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com