दोबारा होगा IND vs PAK महामुकाबला? T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस तरह बन रहा पूरा समीकरण
Table of Contents
IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर ग्रुप A में अजेय रहते हुए शानदार अंदाज़ में सुपर 8 में प्रवेश किया।
इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान (IND vs PAK) को 61 रनों से हराया था। इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन लय में नजर आई और ग्रुप चरण के सभी मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंची। दूसरी ओर पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच इस टूर्नामेंट में दोबारा मुकाबला हो सकता है? मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार दोनों टीमों की टक्कर अधिकतम एक बार और हो सकती है, जो नॉकआउट चरण में संभावित है।
अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहती हैं, तो क्रिकेट फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला (IND vs PAK) देखने को मिल सकता है।
सुपर 8 में तय हुए ग्रुप, सेमीफाइनल की जंग शुरू
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सुपर 8 चरण में पहुंच चुका है और ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद आठों टीमें आधिकारिक तौर पर अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
पॉइंट्स टेबल के अनुसार सुपर 8 के दोनों ग्रुप पूरी तरह तय हो गए हैं और अब मुकाबले राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे।इस चरण में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सुपर 8 के ग्रुप 1 में भारत के साथ जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने जगह बनाई है। भारत को सुपर 8 में अपने तीन मुकाबले जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने हैं।
वही दूसरी ओर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड , इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने सुपर 8 के मुक़ाबले खेलने हैं। इन दोनों ग्रुप से दो दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
क्या एक बार फिर आमने-सामने होंगे IND vs PAK ?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की अगली टक्कर पूरी तरह सुपर 8 के नतीजों पर निर्भर करेगी। अगर भारत अपने ग्रुप में पहले और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहता है, या इसका उल्टा होता है, तो क्रॉस-ओवर नियम के तहत दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आ सकती हैं।
वहीं अगर दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ जीत जाते हैं, तो फाइनल में भिड़ंत संभव है। इतिहास देखें तो टी20 वर्ल्ड कप में 2007 ऐसा साल था जब दोनों टीमें (IND vs PAK) ग्रुप स्टेज में भी टकराई थीं और बाद में फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं। अब 2026 में फिर से वैसा समीकरण बन सकता है ।
कौन-सी टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल और क्या है भारत का सुपर 8 शेड्यूल?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण से हर ग्रुप की टॉप दो टीमें 4 और 5 मार्च को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
सुपर 8 में ग्रुप 1 के सभी मुकाबले भारत में आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि ग्रुप 2 के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ऐसे में घरेलू परिस्थितियां भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। सुपर 8 में भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद में शाम 7 बजे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला सुपर 8 मुकाबला खेलेगी।
इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी, जबकि 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप चरण का अंतिम मैच खेला जाएगा। इन तीनों मुकाबलों के नतीजे ही तय करेंगे कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाता है या नहीं।
Tagged:
team india IND vs PAK cricket news T20 World Cup 2026