आखिर Arshdeep Singh ने इंस्टाग्राम से क्यों हटाए 200 से ज्यादा पोस्ट? अब जाकर वजह आई सामने, सच्चाई का हुआ खुलासा

Published - 26 May 2026, 04:00 PM | Updated - 26 May 2026, 04:02 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स सीजन का आईपीएल 2026 में सफर खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह की सोशल मीडिया पर गतिविधियों ने हलचल मचा दी है. दरअसल, तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए हैं. खास बात यह है कि इसमें विराट कोहली की एक रील भी शामिल है, जो कि सबसे ज्यादा वायरल हुई थी.

लेकिन अब अर्शदीप (Arshdeep Singh) के इस कदम के पीछे बड़ी वजह सामने आई है. चलिए तो जानते हैं कि PBKS के खिलाड़ी ने क्यों की पोस्ट डिलीट?

Arshdeep Singh ने क्यों डिलीट की पोस्ट?


दरअसल, आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर बढ़ती एक्टिवटी को लेकर बीसीसीआई खुश नहीं. पंजाब के खराब प्रदर्शन का दोषी अर्शदीप को भी ठहराया गया था.

फैंस का कहना था कि अर्शदीप (Arshdeep Singh) का ध्यान क्रिकेट से ज्यादा वीडियो बनाने पर है. वहीं, अब अर्शदीप के 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट करने पर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, तेज गेंदबाज या उनकी टीम की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

लेकिन सीजन के दौरान अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को मज़ाकिया अंदाज़ में “अंधेरे” कहा था. साथ ही उन्होंने नमन धीर को “असली चमक” बताया था. वहीं, फैंस ने नस्लीय टिप्पणी मानते हुए अर्शदीप सिंह की काफी आलोचना की थी.

आलोचनाओं की वजह से उठाया कदम!

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अर्शदीप ने बढ़ती आलोचना और BCCI की बेरूखी की वजह से पोस्ट डिलीट की होगी.

हालांकि, अर्शदीप (Arshdep Singh) ने पंजाब किंग्स से जुड़े पोस्ट नहीं डिलीट किए हैं. उनकी इंस्टा बायो में अब भी पीबीकेएस लिखा हुआ है. साथ ही परिवार के साथ बिताए पलो के साथ उपलब्धियों की पोस्ट मौजूद है.

इन 4 खिलाड़ियों को अब कर देना चाहिए IPL से संन्यास का ऐलान, लेकिन पैसों के लालच में बुढ़ें होने के बावजूद खेलने को तैयार

अर्शदीप सिंह का IPL 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 10.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए हैं. लेकिन वह इस सीजन अपनी लाइन लेथ से भटके हुए नजर आए. साथ ही कई मैचों में उन्होंने वाइड गेंदे भी डाली. जिसका हर्जाना पंजाब किंग्स को अपनी हार से चुकाना पड़ा.

वहीं, पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ 1 अंक से चूक गई और IPL 2026 से बाहर हो गई. हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत में PBKS टॉप पर थी. लगातार 6 मुकाबले जीतने के बाद टीम का डाउनफॉल शुरू हुआ.

इन 4 खिलाड़ियों ने खेल लिया अपना अंतिम IPL मैच, अब कभी नहीं बन पाएंगे इस लीग का हिस्सा, आगे होंगे सिर्फ अनसोल्ड

Tagged:

bcci Arshdeep Singh PBKS IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

96 मैच

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com