इन 4 खिलाड़ियों को अब कर देना चाहिए IPL से संन्यास का ऐलान, लेकिन पैसों के लालच में बुढ़ें होने के बावजूद खेलने को तैयार
Published - 26 May 2026, 02:08 PM | Updated - 26 May 2026, 03:04 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के रोमांच का समापन होने वाला है. मार्च से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, जिसका गवाह अहमदाबाद का मैदान बनेगा. इस सीजन युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रर्दशन कर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. इस बीच कई ऐसे खिलाड़ी भी रहें जिन्होंने अपने फ्लॉप शो से सभी को निराश किया, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
वहीं, इस सीजन कुछ ऐसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी चर्चा में रहे, जिन्होंने ढलती उम्र के बावजूद खेलना जारी रखा. जिसकी वजह से अब प्रशंसकों का दावा है कि टूर्नामेंट में मिलने वाले पैसों के कारण ये प्लेयर्स IPL से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन हैं ये 4 खिलाड़ी.....
इन 4 उम्रदराज खिलाड़ियों को अब कर देना चाहिए IPL से संन्यास का ऐलान
एमएस धोनी

इस सूची का सबसे पहला नाम चैन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की दुनियाभर में काफी फैन फालोइंग है. हर आईपीएल सीजन क्रिकेट प्रेमी उन्हें खेलते हुए देखने का इंतजार करते हैं. लेकिन आईपीएल 2026 में वह अपनी चोट से इस तरह परेशान रहें कि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
पूरे संस्करण टीम प्रबंधन और फैंस उनके फिट होने की प्रार्थना करते रहे लेकिन वह रिकवर ही नहीं कर पाए. ऐसे में कुछ प्रशंसकों का कहना है कि 44 वर्षीय एमएस धोनी को अपनी बढ़ती उम्र की वजह से अब संन्यास ले लेना चाहिए.
IPL 2026 की ड्रीम टीम का हुआ ऐलान, Vaibhav Sooryavanshi को भी मिली जगह, लेकिन कोहली-बुमराह बाहर
अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के 37 वर्षीय बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था. पूरे सीजन उनका बल्ला शांत रहा, जिसके चलते उन्हें रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. इसके आलावा वह बतौर कप्तान भी फ्लॉप हुए. 14 मैच की 14 पारियों में उनके नाम 335 दर्ज हैं. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम एक बार फिर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में असफल रही, जिसकी वजह से उन्हें भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
इशांत शर्मा
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे 37 वर्षीय ईशांत शर्मा का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है. आईपीएल निलामी में फ्रेंचाइजी ने 75 लाख की रकम देकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन वह पूरे सीजन बेंच ही गर्मा करते नजर आए. युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी में वह एक बार भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके. पिछले कुछ सीजन में इशांत शर्मा के प्रर्दशन में भारी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में फैंस का मानना है कि उनके लिए भारतीय टी20 लीग (IPL) को अलविदा कहने का सही समय आ गया है।
मनीष पांडे
भारतीय टी20 लीग (IPL) के मंच पर अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखरने वाले मनीष पांडे आईपीएल 2026 में फॉर्म को तरसते नजर आए, जिसकी वजह से उन्हें टीम में अंदर-बाहर होना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 6 मुकाबले खेलते हुए वह सिर्फ 70 रन ही बना पाए. उनकी इस खराब बल्लेबाजी ने न केवल टीम मैनेजमेंट को निराश किया बल्कि दर्शकों का भी दिल तोड़ा, जिसके बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्हें आईपीएस से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए.
मुंबई इंडियंस के इस बुढ़ें खिलाड़ी का IPL करियर खत्म! अब इसके पास संन्यास ही बचा अंतिम विकल्प
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर