केपटाउन के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड, जानें क्या वर्ल्ड कप 2027 में शुभमन खोल पाएंगे अपना खाता
Table of Contents
Team India's ODI record at Newlands, Cape Town: ICC द्वारा आयोजित होने वाले मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले इन्हीं तीन देशों में खेले जाएंगे। हाल ही में ICC ने उन सभी मैदानों की घोषणा की है, जहां इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच आयोजित किए जाएंगे। कुल 12 वेन्यू फाइनल किए गए हैं।
12 वेन्यू में से 8 दक्षिण अफ्रीका के हैं, जबकि 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया का है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले खेले जाएंगे। इसी वजह से काफी सारे भारतीय फैंस इस मैदान पर टीम इंडिया (Team India) का वनडे रिकॉर्ड जानने के लिए जरूर बेताब होंगे, ऐसे में हम आपको पूरे आंकड़ों की जानकारी देंगे।
केपटाउन के में भारत को नहीं मिली है ज्यादा सफलता

दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन का न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान दौरा करने वाली टीमों के लिए काफी मुश्किल रहा है। इस मैदान पर गेंदबाजों का बोलबाला ज्यादा रहता है, क्योंकि यहां की पिच तेज और उछाल भरी रहती है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) को वनडे रिकॉर्ड भी मिलाजुला ही है। इस मैदान पर भारत ने 1992 में अपना पहला मैच खेला था। वहीं, 2022 में आखिरी बार नजर आई थी।
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर Team India का ODI रिकॉर्ड
टीम इंडिया (Team India) ने इस मैदान पर कुल छह वनडे मैच खेले हैं और उनमें से सिर्फ 3 में जीत हासिल की है। 'मेन इन ब्लू' ने न्यूलैंड्स में 3 वनडे मैच हारे हैं। इसलिए, उनकी जीत का प्रतिशत सिर्फ 50% है। इस मैदान पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर 303/6 है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में बनाया था। वहीं, न्यूनतम स्कोर 168 है, जब 2006 में टीम इंडिया 41.3 ओवर में ही 275 के टारगेट का पीछा करते हुए ढेर हो गई थी।
तालिका में आंकड़ों की जानकारी:
| मानदंड | आंकड़े |
|---|---|
| मैच | 6 |
| जीत | 3 |
| हार | 3 |
| टाई | 0 |
| जीत प्रतिशत | 50% |
| सर्वोच्च स्कोर | 303/6 बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| न्यूनतम स्कोर | 168 बनाम दक्षिण अफ्रीका |
इस बार गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप में आएगी नजर
वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम की कप्तानी युवा शुभमन गिल करेंगे, जो वनडे में खुद को साबित कर चुके हैं। गिल को रोहित शर्मा की जगह भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनकी अगुआई में भारतीय टीम ने अभी तक एक भी बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा नहीं किया है। ऐसे में उनके लिए टूर्नामेंट के दौरान टीम को सफलता दिलाने की चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W... महज 6 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, क्रिकेट इतिहास में इस टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड