W,W,W,W,W,W... महज 6 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, क्रिकेट इतिहास में इस टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Published - 02 Aug 2026, 09:08 AM | Updated - 02 Aug 2026, 11:27 AM
Table of Contents
क्रिकेट की दुनिया में अक्सर नए और अद्भुत कारनामे देखने को मिलते हैं. इतिहास में कई ऐसे कई मैच हुए हैं जिन्होंने इस खेल के रोमांच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. लेकिन एक मुकाबला ऐसा भी खेला गया जिसमें टीम बल्लेबाजी करते हुए 6 रनों पर ढेर हो गई. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उसके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी टीम है जिसने यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया?
महज 6 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
टी20 क्रिकेट का एक ऐसा प्रारूप है, जिसमें अक्सर बल्लेबाजों के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. इसी वजह से टीमें स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगा पाती है. इस फॉर्मेट में अब तक कई हाई-स्कोर वाले ऐतिहासिक मैच खेले जा चुके हैं. लेकिन एक मुकाबला ऐसा भी हुआ, जहां गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के लिए रन बनाना लगभग नामुमकिन कर दिया.
इसका नतीजा यह हुआ कि टीम की पारी महज 6 रनों पर सिमट गई और उसने अपने नाम टी20 क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. ये मुकाबला 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में बांग्लादेश (Bangladesh) महिला और मालदीव महिला टीम के बीच हुआ.
DPL 2026 में खेलने वाले ये 5 स्टार खिलाड़ी, जो IPL 2027 ऑक्शन में पा सकते है करोड़ो की डील
Bangladesh के बल्लेबाजों के बल्ले ने उगली आग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश टीम (Bangladesh Women Team) ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 20 ओवर में 2 विकेट नुकसान पर 255 रन बनाए. निगार सुल्ताना और फरगाना हक की शतकीय पारी की मदद से टीम यह स्कोर हासिल कर पाई. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 236 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. निगर सुल्ताना अपनी 113 रन की पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगा पाईं, जबकि फरगाना हक के बल्ले से 20 चौकों की बदौलत 110 रन निकले.
गेंदबाजों ने मचाया धमाल
बांग्लादेश द्वारा मिले टारगेट को चेज करने के लिए आई मालदीव टीम (Bangladesh Women vs Maldives Women) की पारी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई. शुरुआती पांच ओवरों में ही उन्होंने महज 3 रन के स्कोर पर अपनी 7 विकेट गंवा दी. बांग्लादेशी (Bangladesh) गेंदबाजों ने विपक्षी टीम के किसी भी बल्लेबाज को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकने दिया. ऐसे प्रदर्शन के चलते मालदीव टीम 12.1 ओवर में मात्र 6 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. शम्मा अली (2), किनाथ इस्माइल (1), और साजा फातिमाथ (1) ही खाता खोलने में कामयाब हुई.
इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, 2 अगस्त को इस मैदान पर होगा आमना- सामना
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर