इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, 2 अगस्त को इस मैदान पर होगा आमना- सामना
Table of Contents
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी टूर्नामेंट में क्रिकेट मैच होना होता है, तो उसकी चर्चा काफी ज्यादा होती है। इसकी वजह दोनों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता और बाहरी माहौल भी है। बॉर्डर पर तनाव और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी अपनी-अपनी टीम को लेकर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं।
इन दोनों टीमों की टक्कर इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC टूर्नामेंट या फिर एशिया कप के दौरान होती है। हालांकि, कुछ अन्य टूर्नामेंट में भी भारत (India) और पाकिस्तान के मुकाबला देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ 2 अगस्त को होने वाला है, जब ये दोनों आमने-सामने होंगी।
2 अगस्त को इस टूर्नामेंट में India और पाकिस्तान का होगा मुकाबला

दरअसल, इन दिनों जाम्बिया में एशियन लेजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 जुलाई से हुई। इसमें भारत (India), पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगनिस्तान के अलावा एक टीम एशियन स्टार्स की भी है। इसी टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान का मैच भी खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच इस मैदान पर होगा मुकाबला
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में भारत (India) और पाकिस्तान की टीमों की टक्कर रविवार, 2 अगस्त को होगी। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। वहीं, इसका वेन्यू लुसाका का लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड होगा। दोनों ही टीमों के में संन्यास ले चुके कई दिग्गज शामिल हैं। ऐसे में इनकी भिड़ंत के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
भारतीय टीम की जीत के साथ शुरुआत, पाकिस्तान की करारी हार
भारत की टीम इंडियन रॉयल्स के नाम से खेल रही है और अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ 19 रनों की जीत के साथ की। पहले खेलते हुए इंडियन रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 135/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बांग्लादेश टाइगर्स पूरे ओवर खेलकर 116/6 का ही स्कोर बना पाई।
जहां भारत की टीम को शानदार जीत मिली, वहीं पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 30 जुलाई को एशियन स्टार्स के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान पैंथर्स ने 85 रनों की हार का सामना किया। इस मैच में एशियन स्टार्स की टीम ने 186/6 का स्कोर बनाया, जवाब में पाकिस्तान पैंथर्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 101 रन ही बना पाई।
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के लिए इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड
इंडियन रॉयल्स: यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, ऋषि धवन, सरुल कंवर, शहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, ईश्वर पांडे, असद पठान, सुदीप त्यागी, फरमान अहमद, सुबोध भाटी, राघव धवन
पाकिस्तान पैंथर्स: इमरान नजीर, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज़, कामरान अकमल, उमर अकमल (विकेटकीपर), हसन रज़ा, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, ज़ुल्फिकार बाबर, मोहम्मद इरफान, राहत अली, यासिर शाह, राना नईम अनवर, यासिर भट, मोहम्मद इमरान जूनियर
यह भी पढ़ें: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, इस टूर्नामेंट के लिए बने टीम के उपकप्तान