15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, इस टूर्नामेंट के लिए बने टीम के उपकप्तान
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi Vice-Captain: IPL 2026 से ही वैभव सूर्यवंशी की किस्मत बुलंद चल रही है। एक के बाद एक उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। पहले उन्होंने लीग में अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए ऑरेंज कैप जीती। इसके बाद, टीम इंडिया में चयन हुआ और बाद में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए।
वहीं, फिर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50 जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। अपने बल्ले के जौहर के दम पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें लीडरशिप का रोल मिल गया है।
Vaibhav Sooryavanshi को दलीप ट्रॉफी के लिए बनाया गया उपकप्तान

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी तक सिर्फ अंडर-19 लेवल पर लीडरशिप संभाली थी। उन्हें कई मौकों पर उपकप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अब बड़े स्तर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट के लिए वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन उठाएंगे लेकिन उपकप्तानी की भूमिका में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नजर आएंगे। स्क्वाड में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने वैभव पर भरोसा दिखाया है। इससे पता चलता है कि अब उन्हें लीडरशिप के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
ईस्ट जोन के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल
23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन के स्क्वाड में कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अलावा भी कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम इंडिया में डेब्यू का मौका न पाने वाले अभिमन्यु ईस्वरन का भी चयन हुआ है और वो सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
इसके अलावा दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ-साथ बंगाल टीम के उनके साथी मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है। इन सब के साथ कुछ और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो दलीप ट्रॉफी में अच्छा करने को बेकरार होंगे, ताकि टीम इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच सकें।
फर्स्ट क्लास में ऐसा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 2024 में महज 12 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। बिहार की तरफ से अभी तक उन्होंने रेड बॉल में 8 मैच खेले हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 12 पारियों में वैभव ने 17.25 की साधारण औसत से 207 रन ही बनाए हैं।
उनके बल्ले से महज एक ही अर्धशतक आया है। ऐसे में देखना होगा कि अब दलीप ट्रॉफी 2026 में उनका परफॉरमेंस कैसा रहता है। सफ़ेद गेंद की क्रिकेट में तो उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है लेकिन रेड बॉल में अभी भी उन पर सवाल हैं।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड
अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज जयसवाल, इशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बदल जाएगा टीम का कप्तान, KKR के इस स्टार प्लेयर को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी