वर्ल्ड कप 2027 के लिए बदल जाएगा टीम का कप्तान, KKR के इस स्टार प्लेयर को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
Table of Contents
New Captain For World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बाकी है। इसके बावजूद टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, कई टीमों ने कप्तानी में भी बदलाव किया है। इनमें भारत का नाम भी शामिल है। पिछले साल ही भारतीय टीम की वनडे में कप्तानी रोहित शर्मा से छीनकर शुभमन गिल को सौंप दी गई थी।
वहीं, हाल ही में अफगानिस्तान की भी टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी कप्तानी (Captaincy) में बदलाव देखने को मिला। हश्मतुल्लाह शाहिदी ने दोनों फॉर्मेट में लीडरशिप की जिम्मेदारी छोड़ दी और उनकी जगह रहमत शाह को नया कप्तान बनाया गया। अब एक और टीम का वनडे कप्तान अपना पद छोड़ने जा रहा है और उसके रिप्लेसमेंट के रूप में KKR के लिए आईपीएल में खेल चुके खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।
वर्ल्ड कप 2027 से पहले इस टीम की ODI Captaincy में बदलाव की संभावना
यहां बांग्लादेश टीम की बात हो रही है, जिसका वनडे में कुछ समय से प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। नजमुल हुसैन शान्तो के कप्तानी (Captaincy) छोड़ने के बाद, मेहदी हसन मिराज को नया वनडे कप्तान बनाया गया था लेकिन उनकी अगुआई में बांग्लादेश का प्रदर्शन लगातार खराब होता आ रहा है।
हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी। जिम्बाब्वे की तुलना में बांग्लादेश को मजबूत माना जाता है लेकिन इस हार से मेहदी हसन की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मेहदी हसन मिराज छोड़ सकते हैं बांग्लादेश की वनडे कप्तानी

जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे सीरीज में मिली हार के बाद, बांग्लादेश टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज के कप्तानी छोड़ने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेहदी हसन यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत करने के बाद लेने जा रहे हैं। उनके कप्तानी (Captaincy) करियर की बात करें तो उन्होंने 2025 में पूर्णकालिक रूप से वनडे में कमान संभाली थी।
इस साल अप्रैल में उनका कार्यकाल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन उनकी कप्तानी में बांग्लादेश की टीम विदेश में खेले गए 13 वनडे मैचों में से सिर्फ 2 ही जीत पाई, जो बोर्ड की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। इसी वजह से बदलाव किया जा सकता है।
KKR के लिए खेल चुके खिलाड़ी को बांग्लादेश का वनडे कप्तान बनाया जा सकता है
मेहदी हसन मिराज के वनडे कप्तानी के पद पर रिप्लेसमेंट के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 टीम के कप्तान लिटन दास का नाम सामने आ रहा है। लिटन ने पहले भी वनडे में कप्तानी की है लेकिन फुल टाइम जिम्मेदारी नहीं संभाली। अब उन्हें यह मौका मिल सकता है। वहीं, टी20 टीम के उपकप्तान तौहीद हृदय को वनडे में भी उपकप्तानी सौंपी जा सकती है।