सारांश जैन को 33 की उम्र में आया कॉल-अप, लेकिन इस दिग्गज ने 41 की उम्र में किया था टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू

Published - 29 Jul 2026, 01:54 PM | Updated - 29 Jul 2026, 03:34 PM

Team India 2026 07 29T152550 650

Oldest player to debut for Team India: इस समय टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं। वहीं, ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को दरकिनार किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन हैं। सूर्या को कप्तानी से हटाकर टीम से बाहर किया गया, क्योंकि वह बढ़ती उम्र के कारण 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए योजनाओं में नहीं हैं। वहीं, संजू की जगह युवा वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा रहा है।

इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों पर भी बढ़ती उम्र के कारण दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच जब मंगलवार, 28 जुलाई को BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया तो सारांश जैन के चयन सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि वह युवा नहीं हैं।

33 साल के सारांश का पहली बार Team India में हुआ चयन

Team India 2026 07 29T153004 112

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम (Team India) को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ही मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को मिला है। सारांश को इंजर्ड चल रहे वाशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी के कारण चुना गया है। सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके कारण वो अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

इसी वजह से चयनकर्ताओं ने लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट सारांश जैन को चुना है। सारण ने कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया और हाल ही में इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर भी अच्छा किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 33 साल के सारांश जैन टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे तो बता दें कि नहीं ऐसा नहीं है।

डेब्यू करने पर सारांश नहीं होंगे भारत के सबसे बूढ़े खिलाड़ी, इस दिग्गज के नाम है रिकॉर्ड

श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इसी वजह से 15 अगस्त से गाले में होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए सारांश जैन को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भी वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नहीं होंगे। यह रिकॉर्ड रुस्तमजी जमशेदजी के नाम है, जिन्होंने 41 साल से ज्यादा की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला टेस्ट खेला था।

रुस्तमजी जमशेदजी हैं भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

बाएं हाथ के स्पिनर रुस्तमजी जमशेदजी ने 41 साल 27 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए 15 दिसंबर, 1933 को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक, रुस्तमजी के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पदार्पण करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए थे और 5 रन भी बनाए थे। यही मुकाबला उनके इंटरनेशनल करियर का एकमात्र मैच रहा।

यह भी पढ़ें: रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, अब ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए असिस्टेंट कोच

Tagged:

team india Saransh Jain Rustomji Jamshedji
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com