रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, अब ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए असिस्टेंट कोच

Published - 29 Jul 2026, 11:39 AM | Updated - 29 Jul 2026, 01:02 PM

Team India

Team India's new assistant coach: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसकी पुष्टि BCCI की तरफ से भी हो गई। हालांकि, बोर्ड ने इस्तीफे की बात से इनकार कर दिया लेकिन यह जरूर माना कि आगे अब डोशेट भारतीय टीम के साथ नहीं दिखाई देंगे। नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी ने 2024 में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को ज्वाइन किया था।

उन्हें लाने में गौतम गंभीर की अहम भूमिका थी, क्योंकि गंभीर के साथ वो बतौर खिलाड़ी और बाद में कोच के रूप में भी काम कर चुके थे। इसी वजह से जब गंभीर की नियुक्ति हुई तो वो डोशेट को अपने स्टाफ में लाए। हालांकि, अब उनकी विदाई हो गई है। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) का नया सहायक कोच कौन होगा, इसकी चर्चा हो रही है। चलिए हम आपको 3 दावेदारों के बारे में बताते हैं।

ये 3 दिग्गज बन सकते हैं Team India के नए सहायक कोच

1. वसीम जाफर

Team India

भारत के घरेलू क्रिकेट में वसीम जाफर का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। मुंबई के इस पूर्व खिलाड़ी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा लंबे समय तक अपना जलवा न दिखाया हो लेकिन डोमेस्टिक में रनों का अंबार लगाने में कसर नहीं छोड़ी। 2020 में संन्यास के बाद, जाफर ने कोचिंग में करियर शुरू किया। इसके बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अलग-अलग टीमों के साथ काम किया है। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया (Team India) के नए सहायक कोच के रूप में मौका मिल सकता है।

2. विजय दहिया

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया (Team India) के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया का है, जो कोचिंग के मामले में काफी लोकप्रिय हैं और उनके पास दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के कोच के रूप में कई साल तक काम करते रहे और फिर IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े। दहिया ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी काम किया हुआ है। मौजूदा समय में यह दिग्गज गुजरात टाइटंस के साथ है।

3. रजत भाटिया

रजत भाटिया उन अनलकी भारतीय खिलाड़ियों में रहे, जिन्हें कभी टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला। भाटिया ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त छाप छोड़ी। वहीं, आईपीएल में भी कई टीमों के लिए अपना जलवा दिखाया। खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का अंत करने के बाद, भाटिया ने कोचिंग की तरफ ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन 2025 के सीजन में LSG के साथ जुड़े। वहीं, DPL में टीम डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। ऐसे में उनके अनुभव को भारतीय टीम इस्तेमाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कौन है सुभादीप घोष? जो बने टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच

Tagged:

team india wasim jaffer Ryan ten Doeschate Vijay Dahiya Rajat Bhatia
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com