कौन है सुभादीप घोष? जो बने टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच

Published - 29 Jul 2026, 10:07 AM | Updated - 29 Jul 2026, 10:45 AM

Subhadeep Ghosh

Team India's new fielding coach Subhadeep Ghosh: भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार, 28 जुलाई का दिन काफी हलचल भरा रहा। सुबह श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। वहीं, शाम को BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और अब कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे

रयान टेन डोशेट का रिप्लेसमेंट लाए जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि सहायक कोच के रूप में उनका रोल कुछ स्पष्ट नहीं था। वहीं, बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक मौजूद हैं। इसी वजह से अब सिर्फ फील्डिंग कोच की नियुक्ति ही किए जाने की उम्मीद है। BCCI की तरफ से आधिकारिक रूप से अभी किसी का नाम भी ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) के नाम पर मुहर लगा दी गई है।

टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच के रूप में Subhadeep Ghosh आएंगे नजर

Subhadeep Ghosh 1

टी दिलीप ने काफी समय तक टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उन्हें राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में 2021 में लाया गया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 तक जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद, उन्हें 2025 के इंग्लैंड दौरे पर एक साल के एक्सटेंशन पर दोबारा मौका दिया गया। हालांकि, हालिया समय में भारत के खराब फील्डिंग प्रदर्शन को देखते हुए दिलीप की सेवाएं आगे नहीं जारी रखने का फैसला लिया गया।

अब टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच के रूप में सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) का नाम सामने आ रहा है। कई रिपोर्ट्स में सुभादीप को टी दिलीप का रिप्लेसमेंट बता दिया गया है और जल्द ही BCCI भी आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

कौन हैं सुभादीप घोष?

भारत के नए फील्डिंग कोच बनाए गए सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh), असम के पूर्व घरेलू क्रिकेटर हैं। 1968 में असम के डिगबोई में जन्मे शुभदीप मिडिल-ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज खेलते थे, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते थे। उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया।

सुभादीप घोष ने 17 फर्स्ट-क्लास मैच और 17 लिस्ट-ए मैच खेले, जिनमें उन्होंने क्रमशः 316 और 307 रन बनाए। उन्होंने 1994-95 सीजन में दोनों फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच 2004 में खेला और 2005 में अपना लिस्ट-ए करियर खत्म किया।

संन्यास के बाद कोचिंग में बनाया करियर, हासिल की सफलता

एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने कोचिंग की तरफ रूख किया और भारतीय क्रिकेट डेवलोपमेन्ट का अहम हिस्सा बन गए। उन्होंने NCA में राहुल द्रविड़ के साथ छह-सात साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग ऐज ग्रुप में टीम इंडिया के साथ काम किया।

घोष ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने इंडिया A और इंडिया अंडर-19 टीम के साथ भी काम किया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका में 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप कैंपेन भी शामिल है। IPL में, घोष 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे, जब फ्रेंचाइजी ने अपना दूसरा टाइटल जीता था। बाद में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच के तौर पर काम किया।

यह भी पढ़ें: 'मुझे बताने की जरूरत नहीं कैसे खेलना...' संजू सैमसन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, हेड कोच के खिलाफ छेड़ी जंग

Tagged:

team india bcci T Dilip Subhadeep Ghosh
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com