'मुझे बताने की जरूरत नहीं कैसे खेलना...' संजू सैमसन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, हेड कोच के खिलाफ छेड़ी जंग
Table of Contents
Sanju Samson big statement: भारतीय टीम से संजू सैमसन की छुट्टी हो चुकी है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड दौरे के बाद ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी ने ले ली है और उनका प्रदर्शन जिम्बाब्वे सीरीज में बहुत ही अच्छा रहा। ऐसे में संजू की वापसी की संभावना जल्दी नहीं नजर आ रही है।
इस बीच संजू सैमसन (Sanju Samson) ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जो भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना माना जा रहा है। सैमसन ने साफ़ कर दिया है कि वो अब अपने तरीके से खेलेंगे और किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे खेलना है।
Sanju Samson ने खेल का मजा लेने की कही बात, जगह बनाने की रेस में भागने से किया इनकार

JioHotstar के साथ इंटरव्यू में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि अब वो जगह पाने के लिए नहीं भागना चाहते हैं। उन्होंने कहा,
"मुझे एहसास हुआ कि हमारे देश में एक कभी न खत्म होने वाली अंधी दौड़ चल रही है, और मैंने 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं बस खेल का मज़ा लेना चाहता हूं। भगवान की कृपा से, मैंने बहुत कुछ हासिल किया है। मैं अब 31 साल का हूं और मेरे पास कुछ ही साल बचे हैं। इसलिए, मैंने अपनी शर्तों पर खेलने का फैसला किया है। कोई मुझे यह नहीं बताएगा कि कैसे बैटिंग करनी है या क्या करना है। संजू अपने लिए खुद फैसला करेगा।"
संजू ने अपने तरीके से खेलने का किया दावा
इंटरव्यू के दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने खुलासा किया कि अब वो शेष पेशेवर करियर में अपने हिसाब से खेलेंगे, यह कहते हुए कि 2026 वर्ल्ड कप से मिलने वाले नतीजे एक तरह से उम्मीदें पूरी होने का चक्र साबित हुए हैं। उन्होंने कहा,
"पूरी इज्जत के साथ कहूं तो, मैं खेलूंगा, गेम का लुत्फ़ लूंगा, एक अच्छा साथी बनूंगा और टीम का साथ दूंगा, लेकिन मैं यह सब अपने तरीके से करूंगा। 2024 वर्ल्ड कप के बाद, मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि मैं 2026 वर्ल्ड कप खेलूंगा। एक समय तो मैं 14 या 15 खिलाड़ियों वाली टीम में भी नहीं था। तो मैं 2028 के लिए कैसे प्लान बना सकता हूं? अगर मैं अच्छा खेल रहा हूं, तो सब कुछ अपने-आप हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भी मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा। कोई भी मुझसे यह कामयाबी नहीं छीन सकता।"
Asian Games के स्क्वाड में संजू सैमसन को रखा जा सकता है बरकरार
माना जा रहा था कि जिम्बाब्वे दौरे से बाहर किए जाने के कारण संजू सैमसन (Sanju Samson) को एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी ड्रॉप किया जा सकता है, जिसमें उन्हें पहले चुना गया था। लेकिन अब अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन के कारण संजू को बरकरार रखा जा सकता है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ 11 रन बनाए। इसी वजह से ओपनिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, दिग्गज का हुआ आकस्मिक निधन