AFG वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli, अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को भी मिल सकता ODI डेब्यू

Published - 04 Jun 2026, 12:19 PM

Virat Kohli

आगामी 13 जून से टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं, जिससे पहले भारतीय टीम के खेमे से बड़ी अपडेट सामने आई है। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

उनके बाहर होने की वजह कुछ और नहीं, बल्कि हैमस्ट्रिंग इंजरी है। विराट कोहली (Virat Kohli) की सीरीज में गैर-मौजूदगी से भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है, लेकिन साथ ही खुशखबरी यह है कि इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

Virat Kohli अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे?

Virat Kohli

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि इस समय विराट कोहली का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

आगामी 2027 विश्व कप को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ये तीन वनडे मुकाबले भारतीय टीम के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण थे, और इस टीम में विराट कोहली का न होना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। सीनियर जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं।

IPL Final में Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi से की क्या बातचीत? अब जाकर एक-एक शब्द आया सामने

विराट की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी जगह?

आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द ही भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का चयन इंडिया-ए टीम के लिए किया गया है, जो श्रीलंका में ट्राई-सीरीज खेलेगी।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता बने थे, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें विराट कोहली की जगह टीम में स्थान मिल सकता है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट आई सामने, सिराज बाहर तो नबी का डेब्यू, जानें अन्य बातें

अफगानिस्तान के साथ होंगे तीन वनडे

आईपीएल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर लग गए हैं। भारत की पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होनी है। सबसे पहले एकमात्र टेस्ट चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

इसके अलावा तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिनमें विराट कोहली मौजूद नहीं होंगे। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 13 जून, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून, बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से और तीसरा वनडे 20 जून को खेला जाना तय हुआ है।

Tagged:

Virat Kohli team india Vaibhav Sooryavanshi IND vs AFG odi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

कगिसो रबाडा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com