IPL Final में Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi से की क्या बातचीत? अब जाकर एक-एक शब्द आया सामने

Published - 04 Jun 2026, 10:03 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: आईपीएल 2026 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीती. लेकिन इस मैच में सारी लाइमलाइट विराट कोहली ले गए. उन्होंने फाइल में मैच जीताऊ पारी खेली, और अंतिम में छक्का जड़कर आरीसीबी को लगातार दूसरी बार चैपिंयन बनाया. वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से विराट कोहली (Virat Kohli) और वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा था.

जिसमें दोनों खिलाड़ी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल बना हुआ था आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है? अब तीन दिन बाद सच सामने आया है.

Virat Kohli वैभव सूर्यवंशी से क्या बोले?

Virat Kohli

आईपीएल 2026 फाइनल में विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी तक साफ नहीं हुआ है. लेकिन आरसीबी ने हाल ही में दोनों का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कोहली (Virat Kohli) वैभव से क्या बात कर रहे वह मालूम हुआ है. अवॉर्ड सेरेमनी के बाद विराट खुद 15 साल के युवा बल्लेबाज के पास गए थे.

उन्होंने इस दौरान वैभव को चकाचौंध की दुनिया से दूर रहने की सलाह दी. साथ ही बताया कि सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो. विराट (Virat Kohli) ने कहा, " 'यहां से ऊपर जाना। जो हुआ है मेहनत की वजह से हुआ है, आत्मविश्वास की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, छोड़ दे'

एक बिहारी, सब पे भारी: कोहली

आखिरी में विराट कोहली (Virat Kohli) ने वैभव का हौसला बढ़ाने के लिए उनके ही स्टाइल में समझाया. विराट ने हंसते हुए वैभव की पीठ थपथपाई और कहा, 'बस बैट और तुम... एक बिहारी, सब पे भारी, खत्म गेम'. अब वैभव और कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. यूजर्स कोहली के इस रवैये की काफी तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा है, "मैंने किसी और देश में ऐसा कल्चर कभी नहीं देखा, जैसा भारत में सीनियर खिलाड़ी युवा क्रिकेटरों को गाइड करते हैं। यह एक कल्चर है, है ना? अगर हमें ज़िंदगी में गाइडेंस के लिए संघर्ष करना पड़ता है, तो हम अक्सर अपने सीनियर्स, दोस्तों या उन लोगों से सलाह लेते हैं जो हमारे मेंटर होते हैं."

4 खिलाड़ी, जिनकी आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज में हो सकती चौंकाने वाली एंट्री! IPL के अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम

IPL 2026 में वैभव और कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) और वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ने इस सीजन खूब तहलका मचाया. कोहली ने RCB के लिए इस सीजन में कुल 16 मैचों में 165.85 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए हैं.

वहीं, आरआर के इस युवा बल्लेबाज ने 16 मैचों में 237.31की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला.

रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द के चलते खेल जायेगा मुल्लांपुर टेस्ट मैच

Tagged:

Virat Kohli IPL Final Vaibhav Suryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

करीब 1000 करोड़

4188 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com