रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की जिद्द के चलते खेल जायेगा मुल्लांपुर टेस्ट मैच
Published - 04 Jun 2026, 09:22 AM | Updated - 04 Jun 2026, 09:31 AM
Table of Contents
Coach Gambhir: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज 6 जून से मुल्लांपुर मैदान में खेली जाएगी. जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर पहले ही चर्चा होने लगी है. माना जा रहा है कि अंतिम एकादश में कोच गंभीर (Coach Gambhir) उस खिलाड़ी को खिला सकते हैं, जिसका प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब रहा है.
फिर भी कप्तान और कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी पर भरोसा जता सकते हैं. चलिए तो जान लेते हैं कि कौन है यह फिसड्डी खिलाड़ी.
इस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में खिलाएंगे Coach Gambhir

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह नीतीश कुमार रेड्डी है. पिछले 2-3 टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है. बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप रहे हैं. जबकि, गेंदबाजी में भी खास योगदान नहीं रहा है.
इसके बावजूद ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ी को पहले चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए चयन किया. अब कोच गंभीर (Coach Gambhir) भी मुल्लांपुर टेस्ट में प्लेइंग XI में खिला सकते हैं.
2 सालों से टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप
नितीश रेड्डी ने 22 नवंबर 2024 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्हें भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली द्वारा सौंपी गई थी. इस मैच में उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 41 रन बनाए. जबकि, दूसरी पारी में भी रेड्डी ने सिर्फ 38 रन जोड़े.
दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न (MCG) में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय नंबर-8 बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था.
लेकिन इसके बाद लगातार उनके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई. 23 साल के इस युवा ऑलराउंडर के बल्ले से फिर एक भी फिफ्टी देखने को नहीं मिली
टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी का प्रदर्शन
पिछली 10 पारियों में नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली है और टेस्ट क्रिकेट में उनके बहुत खराब आंकड़े हैं. ऐसे में भी कोच गंभीर (Coach Gambhir) कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को छोड़कर रेड्डी को प्लेइंग XI में खिलाने का फैसला ले सकते हैं.
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज के रेड बॉल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं. जिनमें रेड्डी ने 16 पारियों में 26.4 की मामूली औसत के साथ 396 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 शतक निकला. वहीं गेंदबाजी में भी यह खिलाड़ी 45.75 की खराब औसत के साथ सिर्फ 8 विकेट हासिल कर पाया है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर