दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, जल्द चाहिए A+ blood, नहीं तो बचना मुश्किल
Published - 03 Jun 2026, 05:22 PM | Updated - 03 Jun 2026, 05:34 PM
Cricketer: क्रिकेट जगत में ऐसा काफी कम देखने को मिलता है जब कोई क्रिकेट खिलाड़ी अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा हो। अफगानिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर (Cricketer) इस समय अस्पताल के बेड पर अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी में है।
दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती इस खिलाड़ी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके परिवार और फैंस की तरफ से मदद की एक बेहद भावुक अपील की जा रही है।
गंभीर बीमारी की चपेट में आया अफगानिस्तान का स्टार Cricketer

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान इस वक्त परेशानियों से घिरे हुए हैं। शपूर जादरान वही क्रिकेटर (Cricketer) हैं जिन्होंने साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ यादगार चौका लगाकर अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दिलाई थी।
वह लंबे समय से एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी 'हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' से पीड़ित हैं। यह बीमारी इंसान के इम्यून सिस्टम पर हमला करती है जिससे शरीर के मुख्य अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसी साल जनवरी से उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है।
दिल्ली वासियों से की गई मदद की भावुक अपील
शपूर जादरान की हालत बिगड़ने के बाद उनके छोटे भाई गामी जादरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर एक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस समय शपूर दिल्ली के अस्पताल में गंभीर अवस्था में हैं और उनके शरीर में ब्लड सेल्स की भारी कमी हो गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, इस क्रिकेटर (Cricketer) की जान बचाने के लिए आपातकालीन स्थिति में A+ ब्लड और प्लेटलेट्स की सख्त जरूरत है। परिवार ने दिल्ली और उसके आस-पास रहने वाले लोगों से गुहार लगाई है कि जिसका भी ब्लड ग्रुप A+ है, वह बिना समय गंवाए आगे आए और रक्तदान करके इस खिलाड़ी की जान बचाए।
बेटे का किडनैप, ललित मोदी को मिली जान से मारने की धमकी! IPL के पूर्व चेयरमैन का चौंकाने वाला खुलासा
रशीद खान और मोहम्मद नबी मिले थे अस्पताल में
अफगानिस्तान के मौजूदा कप्तान राशिद खान, मोहम्मद नबी और पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार शपूर के परिवार के संपर्क में बने हुए हैं। क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं ताकि दिल्ली में जल्द से जल्द सही डोनर मिल सके।
फैंस भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मैदान पर अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को डराने वाला यह चैंपियन क्रिकेटर (Cricketer) इस जानलेवा बीमारी को मात देकर एक बार फिर पूरी तरह स्वस्थ हो जाए।
आपको बता दें शापूर जादरान अपने इलाज के लिए कही बाहर नहीं गए बल्कि भारत में ही करवा रहे जिसकी वजह से वे और भी चर्चा में हैं। माना जासा था कि उन्होंने ऐसा इसीलिए भी किया क्योंकि यहां मदद मिलना आसान हो जाता है और परिवार वालों के लिए दिक्कत कम हो जाती है।
Tagged:
Cricketer Shapoor Zadranऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर