बेटे का किडनैप, ललित मोदी को मिली जान से मारने की धमकी! IPL के पूर्व चेयरमैन का चौंकाने वाला खुलासा

Published - 03 Jun 2026, 04:01 PM | Updated - 03 Jun 2026, 04:11 PM

IPL

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नल ललित मोदी फिर से अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राजों का खुलासा किया. लगभग साढ़े तीन घंटे की इस बातचीत में उन्होंने बताया कि मैच फिक्सिंग के कारण उन्हें भारत छोड़ना पड़ा.

उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी. साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे कई दावों का भी खंड़न किया. चलिए तो जानते हैं कि ललित मोदी ने क्या-क्या कहा?

IPL मैच फिक्सिंग की वजह से मिली धमकी

ललित मोदी ने हाल ही में 'विजजन क्रिकेट' के पॉडकासट में द स्कूप में बताया कि "फिक्सिंग में शामिल ना होने की वजह से उन्हें लागातर धमकियां दी गई थी. उन्होंने कहा, छोटा शकील और दाऊद, जिन्होंने मेरे साथ फिक्सिंग करने की कोशिश की थी. बाद में वह लोग गुरूनाथ मयप्पन के साथ मिल गए. उन्होंने मेरे बेटे को किडनैप किया और मेरी जान लेने के पीछे पड़ गए."

ललित मोदी से उनके भगोड़े होने के दावों पर पूछा गया कि केस चलने की वजह से क्या वो भारत नहीं लौट रहे हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मैं विदेश में अब पूरी तरह से सेटल हो चुका हूं, और मेरे ऊपर कोई केस नहीं है. ना कभी था. हालांकि, एन. श्रीनिवासन द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर को छोड़कर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है.”

IPL से मेरा कोई कनेक्शन नहीं : ललित मोदी

IPL

ललित मोदी का कहना है कि उन्होंने कभी पैसों की चोरी नहीं की. उन्होंने अपने सभी पुराने टैक्स चुकाए हैं. उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर कोई बकाया नहीं है. भारत में अभी भी हमारा काफी बिजनेस है लेकिन अब मैं विदेश में सेटल हो चुका हूं. बीसीसीआई या IPL से मेरा अब कोई नाता नहीं है. मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो मालिकाना हक होने के बाद उस चीज को पकड़ के बैठा रहे.

IPL 2026 में 10 करोड़ से ज्यादा में बिके थे ये 4 खिलाड़ी, अगले सीजन रिलीज होकर ऑक्शन में होंगे सिर्फ अनसोल्ड

आईपीएल में होती है मैच फिक्सिंग?

आईपीएल में फिक्सिंग को लेकर ललिद मोदी से खुलासा करते हुए कहा कि, क्रिकेट में फिक्सिंग बहुत बड़े लेवल पर होची है. हालांकि आईपीएल में है कि नहीं मुझे नहीं मालूम और मुझे नहीं लगता है कि वहां पर ऐसा कुछ होता होगा.

ना ही मैं इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में अब कुछ जानता. वहीं, ललित मोदी का मानना है कि आईपीएल में फिक्सिंग होना मुश्किल है क्योंकि अब लीग बहुत बड़ी हो चुकी है.

जिसमें बहुत ज्यादा पैसा लगा है. सभी खिलाड़ियों को पैसे के साथ लोकप्रियता भी मिलती है. लिहाजा, कोई भी मैच फिक्सिंह करके यह सब कुछ खोना नहीं चाहेगा.

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का खुलासा! भुवनेश्वर की वापसी, तो तिलक-रिंकू बाहर

Tagged:

bcci ipl Lalit Modi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com