IPL 2026 में 10 करोड़ से ज्यादा में बिके थे ये 4 खिलाड़ी, अगले सीजन रिलीज होकर ऑक्शन में होंगे सिर्फ अनसोल्ड

Published - 03 Jun 2026, 02:20 PM | Updated - 03 Jun 2026, 02:22 PM

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल उन गुमनाम सितारों के लिए ऐसा मंच है, जो उनके सपनों को पंख देना का काम करता है. इस सीजन भी ऐसे कई युवा खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि, जिन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों पैसा फूंका, वही टीम के लिए फ्लॉप साबित रहे.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनकी परफॉर्मस को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले सीजन से पहले ये खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं, और मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले हैं.

IPL 2026 में करोड़ों में खेलने वाले यह खिलाड़ी अगले सीजन होंगे अनसोल्ड

1. लियाम लिविंगस्टोन (13 करोड़)

IPL 2026

इस लिस्ट में पहला नाम लियाम लिविंगस्टोन का है. जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 मेगा ऑक्शन में 13 करोड़ की मोटी रकम मे खरीदा था. उनके विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, जिसके लिए हमेशा से मशहूर रहे हैं. लेकिन लियाम का इस सीजन बल्ला बिल्कुल खामोश रहा.

उन्होंने सिर्फ 2 मैचे और दोनों ही परियों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहे. अब आईपीएल 2027 से पहले SRH उन्हें रिलीज कर सकती है . माना जा रहा है कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिविंगस्टोन अनसोल्ड रह सकते हैं.

2. ट्रेंट बोल्ट (12.5 करोड़)

लिस्ट में दूसरा नाम ट्रेंट बोल्ट का है. मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 12.50 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया था. लेकिन वह इस सीजन फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. वैसे ट्रेंट बोल्ट अपनी घातक इनस्विंग और नई गेंद से पहले ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं. लेकिन IPL 2026 में असफल रहे के बाद MI उन्हें रिलीज कर सकती है.

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 11.63 की इकोनॉमी से सिर्फ 2 विकेट लिए. टीम के लिए वह काफी महंगे साबित रहे. अब अगले सीजन से पहले MI उन्हें रिलीज कर सकती है, और मुश्किल है कि ऑक्शन में कोई भी फ्रेंचाइजी बोल्ट पर दांव खेले.

3. शिमरोन हेटमेयर (11 करोड़)

सूची में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के स्टार शिमरोन हेटमेयर का है. आरआर ने उन्हें 11 करोड़ की भारी भरकम रकम में रिटेन किया था. लेकिन हेटमेयर इस सीजन IPL 2026 में बिल्कुल पूरी तरह से विफल रहे.

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 113.04 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 78 रन बनाए. अब RR उनकी खराब परफॉर्मेस देखने के बाद आईपीएल 2027 से पहले टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

न्यूजीलैंड के साथ 5 ODI, 5 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगी Team India, सभी मुकाबलों की तारीखों का हुआ ऐलान

4. निकोलस पूरन (21 करोड़)

इस लिस्ट में चौथे और आखिरी नंबर पर निकोलस पूरन का नाम है. वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. लखनऊ ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 21 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया था.

लेकिन वह फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. निकोलस ने इस सीजन में 14 मैचों में 127.87 की स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए हैं. अब LSG उन्हें टीम से बाहर कर सकती है. लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए IPL 2027 की नीलामी में कोई टीम दांव नहीं खेलना चाहेगी.

IPL के बाद मुंबई T20 लीग में भी फ्लॉप रहे Suryakumar Yadav, आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना हुआ तय, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Tagged:

Trent Boult liam livingstone Nicolas Pooran IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14 मार्च से 30 मई तक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com