न्यूजीलैंड के साथ 5 ODI, 5 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगी Team India, सभी मुकाबलों की तारीखों का हुआ ऐलान
Published - 03 Jun 2026, 12:37 PM | Updated - 03 Jun 2026, 01:08 PM
भारतीय टीम (Team India) का आने वाले दिनों में काफी व्यस्त शेड्यूल होने वाला है। सीनियर मेंस टीम इस साल विश्व कप 2027 को देखते हुए जमकर तैयारियों में लगी हुई है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का न्यूजीलैंड टूर जारी कर दिया है। टीम इंडिया (Team India) को इस साल न्यूजीलैंड का एक बड़ा दौरा करना है।
इस दौरे के लिए सभी मैचों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट की जंग भी देखने को मिलेगी।
अक्टूबर में होगी टी20 सीरीज से शुरुआत

टीम इंडिया (Team India) के इस न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को हैगली पार्क साउथ, क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मैच भी 24 अक्टूबर को हैगली पार्क साउथ, क्राइस्टचर्च में ही खेला जाना है और तीसरा मैच 27 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में दोपहर 12:30 बजे से ही आयोजित होगा।
सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड और सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेले जाएंगे। इस सीरीज में हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका मिलने की संभावना है।
ना पहले कभी हुआ, ना शायद आगे होगा! IPL 2026 में बने ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन
Team India नवंबर में न्यूजीलैंड से खेलेगी वनडे मुकाबले
टी20 सीरीज के तुरंत बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मैच खेले जाएंगे, जो विश्व कप 2027 के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। टीम इंडिया (Team India) वहाँ पर 5 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी।
इस सीरीज का पहला वनडे मैच 4 नवंबर, बुधवार को ईडन पार्क, ऑकलैंड में सुबह 07:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर, शनिवार को हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को सेडन पार्क, हैमिल्टन में सुबह 07:30 बजे तय हुआ है।
सीरीज के अंतिम दो वनडे मुकाबले 13 नवंबर और 15 नवंबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में आयोजित किए जाएंगे। इस सीरीज में भारत अपने टीम संयोजन को लेकर सतर्क रहेगा और आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को लेकर स्पष्टता भी दिखेगी।
क्या रोहित और विराट दिखेंगे वनडे स्क्वाड में?
भारतीय टीम (Team India) के दो सबसे चर्चित और दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने तो अपने प्रदर्शन से सभी को साबित कर दिया है।
जबकि रोहित शर्मा इस साल आईपीएल 2026 के दौरान फिटनेस की समस्या से जूझते दिखे, जिसकी वजह से उन्हें कई मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। इसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को अपनी फिटनेस साबित करने को कहा है।
आगामी दौरे से पहले विराट कोहली का खेलना तय माना जा रहा है, जबकि रोहित शर्मा भी लगभग वापसी कर सकते हैं। बात करें हार्दिक पांड्या की, तो उन्होंने आखिरी बार 2025 में वनडे मुकाबला खेला था। इस साल आईपीएल में उन्हें भी ऐंठन की वजह से कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा था। उन्हें भी वनडे टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस साबित करनी होगी।
Tagged:
team india India Tour of New Zealand 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर