IPL के बाद मुंबई T20 लीग में भी फ्लॉप रहे Suryakumar Yadav, आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना हुआ तय, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
Published - 03 Jun 2026, 01:37 PM | Updated - 03 Jun 2026, 01:45 PM
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी वह मुंबई इंडियंस के लिए रन बनाने में नाकामयाब रहे थे. उनका खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सूर्या आईपीएल में भी नहीं चले. अब मुंबई टी20 लीग में भी फ्लॉप रहे.
लीग के पहले ही मैच में वह सिर्फ 19 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं. ऐसे में Suryakumar Yadav का आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना तय माना जा रहा है. उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.
आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होंगे Suryakumar Yadav, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

सूर्यकुमार यादव ने बेशक से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया हो. लेकिन निजी तौर पर उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. पूरे टूर्नामेंट में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे.
वहीं, आईपीएल 2026 भी सूर्या (Suryakumar Yadav) के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ. अब वह मुंबई टी20 लीग के पहले मैच में भी रन नहीं बना पाए. लिहाजा, अब स्काई का आयलैंड सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है.
चयनकर्ता मुंबई टी20 लीग में सूर्या की फॉर्म देखना चाहते थे, यहाँ भी फ्लॉप होने का मतलब है कि उन्हें बाहर होना पड़ सकता है और उनकी जगह अब टीम में श्रेयस अय्यर या रजत पाटीदार को मौका मिल सकता. दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन कैप्टेंसी के साथ निजी प्रदर्शन से भी सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
सूर्या ने गंवाया सुनहरा मौका
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ट्रायंफ्स नाइट्स MNE की ओर से खेल रहे थे. इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
जवाबी पारी खेलने उतरी ट्रायंफ्स नाइट्स की ओर से कप्तान अखिल हेरवाडकर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि, सूर्या से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी.
लेकिन उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन कूटे. टीम के मुश्किल वक्त में सूर्या के पास एक बार फिर से खुद को साबित करने का सुनहरा मौका था. वह कुछ रन बटोरकर आयलैंड दौरे के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते थे.
लेकिन वह बड़ी इनिंग खेलने में विफल रहे. उन्हें राहुल सावंत ने अपनी गेंद से शिकार बनाया. ट्रायंफ्स नाइट्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी, और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स से हार गई.
सूर्या से छिनी जाएगी टी20 कप्तानी
सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) का भविष्य अब खतरे में नजर आ रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन, फिर आईपीएल 2026 में भी वह रन नहीं बना पाए. अब मुंबई टी20 लीग में भी वह पूरी तरह फ्लॉप रहे. ऐसे में टीम इंडिया में बीसीसीआई उनकी जगह परमानेंट किसी अन्य खिलाड़ी को जगह दे सकती है.
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी वापस लेने पर विचार कर रहा है. खराब फॉर्म और फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट किसी अन्य युवा खिलाड़ी पर भरोसा जता सकते हैं.
कप्तानी जाने के बाद बतौर बल्लेबाज स्काई का भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना मुश्किल है. अगर सूर्या को टीम में बने रहना है तो रन बनाने होंगे. सूर्या के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए कुल 113 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3272 रन बनाने के साथ 25 फिफ्टी और 4 शतक जड़े हैं.
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका! पहले गेंद से बरपाया कहर, फिर 350 के स्ट्राइक रेट से लूटी महफिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर