Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका! पहले गेंद से बरपाया कहर, फिर 350 के स्ट्राइक रेट से लूटी महफिल
Published - 03 Jun 2026, 12:35 PM | Updated - 03 Jun 2026, 12:36 PM
Arjun Tendulkar : T20 मुंबई 2026 लीग में सोबो मुंबई फाल्कन्स बनाम ARCS अंधेरी के बीच 2 जून को मैच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एआरसीएस अंधेरी ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar). जिन्होंने गेंद से विकेट लेने के साथ फिर 350 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बैटिंग की.
Arjun Tendulkar ने गेंद और बल्ले से बपाया कहर

दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स सिर्फ 18.2 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम दुबे की कप्तानी वाली एआरसीएस अंधेरी ने सिर्फ 14 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.
अंधेरी की ओर से नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 350 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
वह 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे, और छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. बैटिंग से पहले उन्होंने गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 21 रन दिए और विकेट लिया.
अर्जुन ने छक्का जड़ टीम को दिलाई जीत
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के अलावा ओपनर दिव्यांश सक्सेना ने 33 गेंदों में 50 रनों की अर्शतकीय पारी खेली. उनके अलावा प्राग्नेश कानपिल्लेवार ने 17 गेंदों में 26 रन जड़े. प्रसाद पवार (21) और कप्तान शिवम दुबे सिर्फ 16 रनों का योगदान दे पाए.
अंत में अर्जुन ने विजय छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई . इस तरह एआरसीएस अंधेरी ने 5 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का टारगेट हासिल करते हुए जीत दर्ज की.
वहीं, आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रहे कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन बनाकर ही सस्ते में आउट हो गए. उनकी टीम में 7 बल्लेबाज 10 तक का आंकड़ा नहीं छू पाए.
हालांकि, आदित्य तारे ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस इनिंग की बदौलत ही मुंबई सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 के लिए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. उन्होंने भी इस चांस पर भरपूर फायदा उठाया.
अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला और शानदार डेब्यू मैच खेला. सचिन के बेटे ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया और 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच की हुई घोषणा, 630 विकेट लेने वाले दिग्गज भारतीय को मिली जिम्मेदारी
Tagged:
Arjun Tendulkarऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर