न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, राजस्थान रॉयल्स से खेले 2 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 03 Jun 2026, 10:55 AM | Updated - 03 Jun 2026, 11:01 AM

England

England: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार से लॉडर्स में शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड टीम (England) में इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके 2 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है.

यह दोनों ही दिग्गज अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं, और RR के लिए कई महत्वपूर्ण मैच खेल चुके हैं. वहीं, टीम में उन्हें जगह मिलने पर राजस्थान रॉयल्स के फैंस काफी खुश है.

राजस्थान रॉयल्स के 2 खिलाड़ियों को England टीम में मौका

ENGLAND

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए जो रूट और बेन स्टोक्स को स्क्वाड में शामिल किया गया है. दोनों ही खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. जो रूट को आरआर ने 2023 में 1 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. उन्होंने इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए कुल 3 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे

वहीं, बेन स्टोक्स आरआर का हिस्सा करीब 4 साल रहे हैं. उन्हें 2018 में फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 12.50 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. फिर वह इसी कीमत पर 21 तक RR के साथ जुड़े रहे.

करोड़ों की सैलरी लेकिन प्रदर्शन जीरो! IPL 2026 की फ्लॉप XI, रहाणे, ऋतुराज, पूरन, पंत, हार्दिक....

दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड (England) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अनकैप्ड बल्लेबाज एमिलियो गे और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को भी शामिल किया है. दोनों ही खिलाड़ियों को अभी तक टेस्ट कैप नहीं मिली है. वहीं, सकेक्स के सीमर ओली रॉबिन्सन फरवरी 2024 के बाद पहली बार इंग्लैं क्रिकेट टीम में कमबैक करने जा रहे हैं.

इनके अलावा शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ विकेटकीपर जोश टंग को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, आर्चर पहले मैच से बाहर रहेंगे. मैनेजमेंट ने लगातार खेलने की वजह से फिलहाल उन्हें ब्रेक की सलाह दी है. फिलहाल आर्चर बारबाडोस में है और पहले टेस्ट मैच के बाद ही इंग्लैंड पहुंचेंगे.

शोएब बसीर की वापसी

इस बार शोएब बसीर की इंग्लैंड (England) की प्लेइंग XI में वापसी की संभावना है. पिछले साल जुलाई में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान उनकी उंगली टूट गई थी. तब से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है.

एशेज 2025-26 के दौरान भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. मगर अब उनकी वापसी के आसार है. अगर ऐसा होता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.

शोएब बसीर लॉर्ड्स में रन रोकने का काम करेंगे, और जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा से पिच की मदद से वह और ज्यादा आक्रामक हो जाएंगे.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.

IND vs AFG Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या स्पिनरों का राज? जानें मुल्लांपुर की पिच का पूरा लेखा-जोखा

Tagged:

eng vs nz England Cricket Team ENGLAND
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com