आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का खुलासा! भुवनेश्वर की वापसी, तो तिलक-रिंकू बाहर

Published - 03 Jun 2026, 01:58 PM | Updated - 03 Jun 2026, 03:14 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के लिए तैयारियां शुरु कर दी है. टीम इंडिया (Team India) जून-जुलाई में इन श्रृंख्लाओं के लिए विदेशी दौरा करेगी. जहां आयरलैंड के साथ उसको दो टी20 मैच खेलने हैं तो वहीं इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज खेले जानी है. वहीं, अब इन सीरीज के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम (Team India) को लेकर कुछ अपडेट सामने आए हैं.

Team India में होगी भुवनेश्वर कुमार की वापसी!

Bhuvneshwar Kumar

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन कमाल का रहा है. अपनी किफायती गेंदबाजी से उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को मजबूती प्रदान की और उन्हें एक बार फिर खिताब जीतने में अहम योगदान दिया. पूरे सीजन वह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए.

भुवेनश्वर कुमार का पिछले साल भी आईपीएल में परफ़ोर्मेंस प्रभावशाली रहा था. 2026 में भूवी ने 16 पारियों में 7.95 के इकॉनमी रेट 28 विकेट झटकी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सफलताएं हासिल करने वाले गेंदबाजों में से एक रहें, जबकि 2025 में वह 14 मुकाबलों में 17 विकेट निकाल पाए थे.

IPL के बाद मुंबई T20 लीग में भी फ्लॉप रहे Suryakumar Yadav, आयरलैंड सीरीज से ड्रॉप होना हुआ तय, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

IPL 2026 में मचाया धमाल

आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी भुवनेश्वर कुमार का दबदबा देखने को मिला, जिसके बाद एक बार फिर उनके लिए टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं. लगभग चार साल से नजरअंदाज हो रहे इस गेंदबाज को भारतीय चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में जगह दे सकते हैं.

बता दें कि साल 2022 में लगातार खराब प्रर्दशन की वजह से उन्हें टीम में अपना स्थान गंवाना पड़ा था. लेकिन अब वह दोबारा से अपनी काबिलियत का प्रमाण दे चुके हैं, जिसके बाद बोर्ड भुवनेश्वर कुमार को फिर से मौका देना चाहेगा.

इन खिलाड़ियों को मौका

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए के लिए भुवनेश्वर कुमार के अलावा अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी का टीम इंडिया में चयन हो सकता है. जबकि स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती को जगह दिए जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ड्रॉप हो सकते हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार पर भरोसा जताया जा सकता है.

Nushrratt Bharuccha के RCB वाले वीडियो में सुनाई दी अश्लील आवाजें! अब इस मामले की पूरी सच्चाई आई सामने

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Rinku Singh bhuvneshwar kumar Ind vs Eng IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com