Nushrratt Bharuccha के RCB वाले वीडियो में सुनाई दी अश्लील आवाजें! अब इस मामले की पूरी सच्चाई आई सामने

Published - 03 Jun 2026, 01:46 PM | Updated - 03 Jun 2026, 01:47 PM

Nushrratt Bharuccha

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे साल विजेता बनकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सभी को चौंका दिया। इस जीत के बाद फैंस के साथ-साथ बड़े-बड़े चेहरों ने भी जमकर खुशियां मनाईं। इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने आरसीबी की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर जीत के जश्न का एक वीडियो शेयर किया,

जिसमें अश्लील आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद ही यह स्टोरी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। आइए जानते हैं कि इसके बाद आखिर क्या हुआ।

आरसीबी की जीत पर Nushrratt Bharuccha ने शेयर की थी स्टोरी

Nushrratt Bharuccha

हाल ही में 31 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में पांच विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसी दौरान नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने भी मैच के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली, जिसमें आरसीबी के खिलाड़ी विपक्षी टीम से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

इसी दौरान टीवी स्क्रीन के अलावा उनके घर से मोनिंग जैसी अश्लील आवाज भी आ रही थी, जिसके बाद इस स्टोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने तुरंत उस स्टोरी को डिलीट कर दिया, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और लोगों ने इसके स्क्रीन रिकॉर्डर वीडियो शेयर कर दिए थे।

IND vs AFG Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या स्पिनरों का राज? जानें मुल्लांपुर की पिच का पूरा लेखा-जोखा

कौन हैं Nushrratt Bharuccha?

नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) बॉलीवुड की खूबसूरत और जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी, शानदार कॉमिक टाइमिंग और ग्लैमरस अंदाज से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

नुसरत भरूचा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने के लिए काफी संघर्ष किया और अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। इस दौरान उनकी सबसे पहली फिल्म 'जय संतोषी मां' थी, जिसमें उनकी सादगी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

इसके बाद वह मशहूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में भी नजर आईं, जो साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।

उनसे जुड़ी एक बेहद दिलचस्प और खास बात यह भी है कि उन्होंने अपने नाम में थोड़ा बदलाव किया था। दरअसल, साल 2020 में नुसरत ने अंकज्योतिष के कारणों से अपने नाम की स्पेलिंग को 'Nushrat Bharucha' से बदलकर हमेशा के लिए 'Nushrratt Bharuccha' कर लिया था।

टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच की हुई घोषणा, 630 विकेट लेने वाले दिग्गज भारतीय को मिली जिम्मेदारी

आरसीबी दूसरी बार बनी विजेता

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, जिसके बाद देशभर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने बैक टू बैक चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।

इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए टीम को कम से कम स्कोर चेज करने का मौका दिया, जिससे आरसीबी के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए मैच को आसानी से 12 गेंद शेष रहते हुए जीत लिया। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली का रहा।

Tagged:

IPL 2026 Nushrratt Bharuccha
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

मिथुन मनहाश
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com