IPL 2027 से बाहर हुआ इस टीम का कप्तान! एक साल पहले पुष्टि करते हुए बोला, 'अब मैं आईपीएल में नहीं....'
Published - 03 Jun 2026, 04:54 PM | Updated - 03 Jun 2026, 04:55 PM
आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लग सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में एक बयान देते हुए बड़ा फैसला लिया है। आईपीएल 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एसआरएच भले ही सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई,
लेकिन टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया था, जिसकी वजह से भारत को दो अच्छे तेज गेंदबाज भी मिले हैं। इसके साथ ही सवाल यह भी है कि क्या पैट कमिंस अगले साल यानी आईपीएल 2027 (IPL 2027) कप्तान रहेंगे या नहीं? इसका जवाब आज खुद उन्होंने दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
IPL 2027 पर पैट कमिंस ने क्या कहा?

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दीया है। 33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने साफ कर दिया है कि उनके लिए फ्रेंचाइजी लीग के मुकाबले टेस्ट क्रिकेट और वनडे वर्ल्ड कप हमेशा पहले रहा है।
बुधवार को सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कमिंस ने कहा कि अगले साल मुझे वर्कलोड मैनेज करने के लिए कोई बड़ा कदम उठाना होगा। हालांकि, मैं टेस्ट मैच या वर्ल्ड कप मिस नहीं करूंगा।
मैं फ्रेंचाइजी से बात करके सही फैसला लूंगा। उन्होंने चोटों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ पूरी सीरीज खेलने के बाद उन्हें एशेज से पहले ब्रेक की सख्त जरूरत होगी, इसलिए वह फिलहाल किसी भी चीज पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहते।
आईपीएल 2026 में एसआरएच को भले ही सेमीफाइनल का टिकट न मिला हो, लेकिन कमिंस की कप्तानी में टीम ने शानदार खेल दिखाया था और भारत को दो बेहतरीन तेज गेंदबाज भी दिए थे।
आईपीएल 2026 के बीच में जुड़े थे कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पैट कमिंस इस साल भी आईपीएल के बीच सीजन में जुड़े थे, जिनकी गैर-मौजूदगी में टीम को ईशान किशन संभाल रहे थे। ईशान बतौर कप्तान टीम को प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचा चुके थे, हालांकि उस दौरान वह बल्ले से संघर्ष करते नजर आए थे।
कमिंस के टीम में जुड़ने के बाद टीम का बैलेंस और अच्छा हो गया था, जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ का रास्ता तय किया था। इस सीजन पैट कमिंस भी अच्छे फॉर्म में दिखे थे, हालांकि काफी दिनों से मैदान से दूर रहने की वजह से वह बल्लेबाजी खुलकर नहीं कर पाए थे। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के लिए खेलते हुए कम गेंदों में पचासा जड़ा था।
कमिंस की गैर-मौजूदगी में कौन होगा कप्तान?
पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए अभिषेक शर्मा या ईशान किशन को जिम्मेदारी दी जा सकती है, क्योंकि ईशान किशन को घरेलू मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है, तो वहीं अभिषेक शर्मा टीम के साथ पिछले चार-पांच सालों से जुड़े हुए हैं।
हालांकि, इस साल अभिषेक शर्मा को पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में उप-कप्तान भी बनाया गया था। इसके अलावा ईशान किशन को आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है, हालांकि इस पर फिलहाल कोई आखिरी मुहर नहीं लगी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर