टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IPL 2027 तक के लिए बाहर हुआ सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी
Published - 21 Oct 2026, 02:30 PM | Updated - 21 Oct 2026, 03:13 PM
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल अगले कुछ महीनो के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. न्यूजीलैंड दौरे के समापन के बाद टीम श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है. इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2027 के लिए अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे. इस बिजी शेड्यूल के बीच एक खिलाड़ी की फिटनेस रिपोर्ट ने भारतीय टीम (Team India) की टेंशन बढ़ा दी है. हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक, टीम के स्टार खिलाड़ी के लिए आईपीएल 2027 से पहले मैदान पर वापसी करना काफी मुश्किल है.
Team India को लगा बड़ा झटका

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खराब फिटनेस के कारण टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के बाद से ही वह टीम इंडिया के लिए एक भी मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह आखिरी बार भारत की जर्सी में नजर आए थे. आईपीएल 2026 के बाद से ही वह फिटनेस हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं. वहीं, अब रिपोर्ट आई हैं कि हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट मैदान पर वापसी करना मुश्किल होगा.
IPL 2027 से पहले तक रहने पड़ेगा Team India से बाहर
दैनिक जागरण के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अभी पिंडली की अंदरूनी तरफ स्ट्रेस इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. इस समय वह अपनी फिटनेस वापिस हासिल करने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में मौजूद हैं. खबर है कि वह 3 सप्ताह के बाद जॉगिंग शुरू कर पाएंगे.
फिर आठ सप्ताह तक उनके रनिंग लोड में बढ़ोतरी की जाएगी. यही वजह है कि हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में लौटने में अभी कुछ और समय लग सकता है. वैसे तो उनके पूरी तरह फिट होने की कोई डेडलाइन नहीं दी गई है, लेकिन उनके श्रीलंका और जिम्बाब्वे सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाने की संभावना काफी कम नजर आ रही है.
घरेलू टूर्नामेंट भी करना पड़ेगा मिस
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या जब तक फिट होंगे, तब तक विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्तार अली ट्रॉफी का भी समापन हो जाएगा. ऐसे में उन्हें ये दोनों घरेलू टूर्नामेंट भी मिस करने पड़ेंगे. दूसरी ओर, 21 जनवरी से 3 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी. लेकिन हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं. लिहाजा, फिर वह सीधा आईपीएल 2027 में ही खेलते नजर आ सकते हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर