शुभमन गिल की GT ने उठाया बड़ा कदम, इन 2 स्टार खिलाड़ियों को कर रही रिलीज
Published - 21 Oct 2026, 12:54 PM | Updated - 21 Oct 2026, 01:29 PM
Table of Contents
Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. 16 दिसंबर को गोवा में अगले सीजन की नीलामी का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले टीमें अपनी योजनाएं बनाने में लगा हुई है. इस कड़ी में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) भी बड़ा कदम उठाने वाली है. फ्रेंचाइजी ने टीम के अपने दो खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है.
शुभमन गिल की Gujarat Titans ने उठाया बड़ा कदम!

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अपने टीम में कुछ बदलाव कर सकती है. हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने टीम के दो खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है. पिछले सीजन भले ही टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इस दौरान टीम के कुछ खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. ऐसे में अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स को टीम से बाहर किया जा सकता है.
इस न्यूजीलैंड गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को दिया ओपन चैलेंज! सीरीज शुरू होने से पहले कही ये बात
फ्लॉप रहे थे शाहरुख खान
आईपीएल 2026 में शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए 9 मुकाबले खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इसमें अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर वह पांच पारियों में केवल 43 रन ही बना सके. इससे पहले आईपीएल 2025 में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने 15 मुकाबलों की 11 पारियों में गुजरात के लिए केवल 179 रन बनाए थे. ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले शाहरुख खान को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
ऐसा रहा था ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन
वहीं, बात की जाए ग्लेन फिलिप्स की तो उनका भी आईपीएल 2026 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था. अपनी आक्रमक बल्लेबाजी और उम्दा फील्डिंग के लिए मशहूर यह खिलाड़ी किसी भी डिपार्टमेंट में अपना जलवा नहीं दिखा पाया था, जिसके बाद उनकी टीम में जगह पर कई सवाल उठाए गए. ग्लेन फिलिप्स ने गुजरात (Gujarat Titans) के लिए मुकाबले खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 67 रन निकले. इस प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा अवसर नहीं मिल सके. लिहाजा, अब जीटी उन्हें रिलीज़ की ऑक्शन में बेहतर विकल्प खोजने की कोशिश करेगी.
क्या खेलने के लिए फिट नहीं है मोहम्मद शमी? बंगाल के कोच ने किया बड़ा खुलासा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर