ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, 334 गेंदों पर खेल डाली इतने रनों की पारी
Published - 21 Oct 2026, 10:34 AM | Updated - 21 Oct 2026, 11:08 AM
Table of Contents
Temba Bavuma: 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. गकेबरहा के क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के शुरुआती दो बारिश से प्रभावित रहे. वहीं, अफ्रीकी टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में कप्तान टेम्बा बावूमा (Temba Bavuma) ने मोर्चा संभालते हुए तूफ़ानी पारी खेली और टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपनी नाम कर ली है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Temba Bavuma ने रचा इतिहास

गकेबरहा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने तूफ़ानी पारी खेल इतिहास रच दिया है. उनकी विस्फोटक पारी के दम पर प्रोटियाज़ टीम शुरुआती झटकों से उबरने में कामयाब रही. इस बीच टेम्बा बावुमा ने रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दूसरे टेस्ट मैच में 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में शतक झड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं.
रोहित शर्मा से निकले आगे
साल 2023 में नागपूर टेस्ट के दौरान 35 साल 285 दिन की उम्र में शतक जड़ रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन टेम्बा बावुमा ने 36 साल 154 दिन की आयु में अपनी सेंचुरी पूरी की और WTC के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 9 घंटे से ज्यादा समय क्रिज पर बिताकर करीब 180 रनों की पारी खेली. टेम्बा बावुमा की इस पारी की मदद से साउथ अफ्रीका टीम 425 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई.
Temba Bavuma ने अफ्रीका के लिए खेली जुझारू पारी
टेम्बा बावुमा जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए तब साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 12 रन ही था, जिसके बाद उनकी पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी. ऐसे में टेम्बा बावुमा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर पर चट्टान की तरह डट कर बल्लेबाजी करने लगे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने 338 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 179 रन बना डाले. यह पारी खेलने के लिए उन्होंने मैदान पर कुल 547 रन यानी 9 घंटे और 7 मिनट व्यतीत किए.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर