टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब!

Published - 20 Oct 2026, 11:47 AM | Updated - 20 Oct 2026, 12:29 PM

Sarfaraz Khan

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में इलीट ग्रुप में शामिल मुंबई की टीम का सामना हिमाचल प्रदेश से बिलासपुर में हो रहा है। इस मुकाबले में अभी तक मुंबई का दबदबा देखने को मिला है और इसकी बड़ी वजह सरफराज खान (Sarfaraz Khan) हैं। रणजी में एक बार फिर से सरफराज ने अपना जौहर दिखाया और साबित किया कि क्यों उन्हें इस टूर्नामेंट का ब्रैडमैन कहा जाता है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम से नजरअंदाज किए गए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक बनाते हुए शानदार पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने चयनकर्तओं को करारा जवाब देने का काम किया है।

हिमाचल प्रदेश के गेंदबाजों का Sarfaraz Khan ने किया बुरा हाल, शतक बनाकर जड़े 154 रन

Sarfaraz Khan 1

मुंबई की टीम में रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के लिए कई स्टार बल्लेबाज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जिम्मेदारी सरफराज खान (Sarfaraz Khan) (Sarfaraz Khan)के कंधों पर थी और उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और एक बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 150 प्लस का स्कोर बनाया।

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने अपने पहले 50 रन पूरे करने के लिए समय लिया और 101 गेंदें खेलीं। लेकिन फिर उन्होंने अटैकिंग बल्लेबाजी की और अगली 50 गेंदों में शतक तक का सफर तय कर लिया। इस तरह उन्होंने 151 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। सरफराज रुके नहीं और उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 223 गेंदों में 150 का आंकड़ा भी हासिल किया। उन्होंने 228 गेंदों का सामना किया और 19 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज के हुए 18 शतक

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को रेड बॉल क्रिकेट खेलना काफी रास आता है। खासतौर पर रणजी ट्रॉफी में उनका अलग ही रूप देखने को मिलता है। सीजन दर सीजन वे रनों की बारिश के साथ-साथ शतकों की झड़ी भी लगाते हैं। अपनी निरंतरता और अच्छे प्रदर्शन के दम पर सरफराज 65 फर्स्ट क्लास मैचों की 96 पारियों में 18 शतक बना चुके हैं। सरफराज की सबसे बड़ी खासियत है कि वे जब भी शतक बनाते हैं, बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करते हैं। उनके नाम एक तिहरा शतक भी दर्ज है।

रणजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में मिल सकती है जगह

भारत को अगले साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। भारतीय पिचों पर सरफराज खान का रिकॉर्ड दमदार है। अगर उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में धमाकेदार प्रदर्शन बरकरार रखा तो फिर प्रज्ञान ओझा की अगुआई वाली चयन समिति टेस्ट टीम में जगह देने के लिए उनके नाम पर भी विचार कर सकती है।

इस खिलाड़ी ने भारत के लिए साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और आखिरी बार उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर आए थे। अभी तक सरफराज ने सिर्फ 6 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और 37.10 के औसत से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में रजत पाटीदार ने काटा गदर, चौकों की झड़ी लगा बनाए 107 रन

Tagged:

team india Sarfaraz Khan Ranji Trophy 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com