प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर, इन 3 खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत; मिल सकता है टीम इंडिया में वापसी का मौका
Table of Contents
टीम इंडिया की चयन समिति के नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान हो गया है। अजीत अगरकर की विदाई के बाद, प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ओझा ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन मीटिंग में अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के रूप में अगुआई की थी लेकिन अब उनकी नियुक्ति फुल टाइम रोल के लिए हो गई है।
प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) के अब फुल टाइम चीफ सिलेक्टर बनने पर कई ऐसे खिलाड़ियों की किस्मत चमकने की उम्मीद लग रही है, जो काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इसकी वजह भुवनेश्वर कुमार की वापसी है, जिन्हें ओझा ने अंतरिम रूप से जिम्मेदारी संभालते ही न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए चुना। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भुवी को अर्शदीप सिंह के कवर के रूप में भी सेलेक्ट किया था।
Pragyan Ojha इन 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में वापसी का दे सकते हैं मौका
1. मोहम्मद शमी
36 साल के मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए डेढ़ साल से ज्यादा समय होने के बावजूद कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। वे आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें अजीत अगरकर ने किसी भी फॉर्मेट के लिए सेलेक्ट नहीं किया। अब प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) के मुख्य चयनकर्ता बनने पर शमी को आने वाले कुछ समय में वापसी का मौका मिल सकता है।
इस दिग्गज तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया लेकिन अगर शमी ने रणजी ट्रॉफी में अच्छा किया और उनकी फिटनेस बरकरार रही तो फिर हो सकता है कि साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में उनकी वापसी हो जाए।
2. सरफराज खान

कहते हैं कि जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाता है, उसकी वापसी जल्दी हो जाती है लेकिन सरफराज खान के साथ यह बात फिट नहीं बैठती। उन्हें लंबे समय बाद 2024 में डेब्यू का मौका मिला था लेकिन फिर 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई। इसके बाद वे लंबे समय तक बाहर रहे लेकिन हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए साई सुदर्शन की रिप्लेसमेंट के रूप में आए।
हालांकि, सरफराज खान को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया और उन्हें न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया। यह फैसला प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) की अगुआई में ही हुआ लेकिन तब वो फुल टाइम चीफ सिलेक्टर नहीं थे लेकिन अब उन्हें पूरा अधिकार मिल गया है। ओझा घरेलू क्रिकेट पर पैनी नजर रखते हैं। इसी वजह से रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में 154 रनों की पारी खेलने वाले सरफराज को जल्द वापसी का मिल सकता है।
3. मुकेश कुमार
अजीत अगरकर के कार्यकाल में कुछ खिलाड़ियों को काफी कम मौके मिले, उनमें से एक तेज गेंदबाज मुकेश कुमार हैं। मुकेश को उससे पहले तक लगभग तीनों फॉर्मेट में चुना जा रहा था लेकिन फिर वे सभी फॉर्मेट से बाहर हो गए। उनकी वापसी की उम्मीद न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में थी लेकिन मौका नहीं मिला।
हालांकि, घरेलू क्रिकेट में अच्छा करते हुए मुकेश अपनी दावेदारी जरूर पेश कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में अगर उन्होंने अच्छा किया तो पूरी संभावना है कि फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) मौका दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर बेंच गर्म करता रह जाएगा ये खूंखार खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना होगा मुश्किल