न्यूजीलैंड दौरे पर बेंच गर्म करता रह जाएगा ये खूंखार खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना होगा मुश्किल

Published - 20 Oct 2026, 10:20 AM | Updated - 20 Oct 2026, 11:07 AM

New Zealand Tour 6

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा और यह 1 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए BCCI ने 16 खिलाड़ियों का चयन किया है और ये सभी कीवी देश पहुंच गए हैं।

भारत ने अपनी पिछली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली लेकिन यह 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, क्योंकि अंतिम मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। कैरेबियाई टीम के खिलाफ नजर आने वाले ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी चुने गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती की इंजरी के बाद वापसी हुई है।

इस खिलाड़ी को New Zealand Tour पर टी20 सीरीज के दौरान खेलने का मौका मिलना मुश्किल

New Zealand Tour 7

न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग XI में अभी तो ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं नजर आ रही है। खासतौर पर बल्लेबाजी विभाग काफी पैक्ड है। इसी वजह से ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद कम ही लग रही है। वैभव को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचों मैचों में बाहर बैठना पड़ा था।

एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी लगातार बेंच पर ही नजर आ रहे हैं। इसी वजह से ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड दौरे पर भी हो सकता है।

वेस्टइंडीज के बाद, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भी वैभव के प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावना कम

दरअसल, अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे ओपनर के रूप में संजू सैमसन को बैक किया जा रहा है। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 और 56 रन की पारियां खेलकर अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया। इसके बाद, बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़े पांचवें टी20 की पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने बयान दिया कि वैभव को अभी धैर्य रखना होगा, क्योंकि हमारे पास दो ऐसे ओपनर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।

अय्यर के इस बयान से काफी हद तक साफ़ हो गया कि न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान शुरुआती मैचों में अभिषेक और संजू ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। अगर इनमें से किसी का प्रदर्शन लगातार खराब रहा, तभी शायद वैभव की जगह बन पाए, अन्यथा उन्हें पूरी सीरीज प्लेइंग XI से बाहर रहकर ही देखनी पड़ सकती है।

अब तक सिर्फ 8 टी20 खेले हैं वैभव

आईपीएल 2026 में 776 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें लगातार मौके मिलने की उम्मीद नजर आ रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे जिम्बाब्वे दौरे पर तो खेलते नजर आए लेकिन फिर अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा। जापान के खिलाफ मुकाबले के लिए भी प्लेइंग XI में वैभव को जगह नहीं दी गई। फिर उन्हें एशियन गेम्स में दो मुकाबले खेलने को मिले लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज में एक भी मैच नहीं खिलाया गया।

इस तरह वैभव सूर्यवंशी अभी तक सिर्फ 8 टी20 ही टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.75 के औसत से 246 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 186.36 है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चल गए ये 3 खिलाड़ी, तो ओलंपिक 2028 पक्का करवा लेंगे अपना टिकट

Tagged:

team india Vaibhav Sooryavanshi India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com