क्या खेलने के लिए फिट नहीं है मोहम्मद शमी? बंगाल के कोच ने किया बड़ा खुलासा
Published - 21 Oct 2026, 09:55 AM | Updated - 21 Oct 2026, 10:26 AM
Table of Contents
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने पिछले एक साल से उसे टीम में शामिल नहीं किया है. पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने उनको ड्रॉप करने को लेकर कहा था कि खराब फिटनेस की वजह से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा है.
इस बीच उनके रणजी ट्रॉफी से भी बाहर हो जाने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वहीं, अब बंगाल के कोच ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की फिटनेस को लेकर खुलकर बात की है, जिसने उनकी फिटनेस पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है.
बंगाल की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए Mohammed Shami

भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी 2026-27 का रोमांच जारी है. 18 अक्टूबर से सभी टीमों ने सीजन का अपना-अपना दूसरा मुकाबला खेला. हालांकि, इस बीच बांगाल क्रिकेट टीम ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर हर किसी को चौंका दिया. इसके बाद उनकी फिटनेस और टीम मैनेजमेंट की फैसले पर कई सवाल उठाए गए. वहीं, अब बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश से बाहर रखने पर बात की है.
मैदान पर आपा खो बैठा कश्मीरी क्रिकेटर, फैन की लात-घूंसों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
हेड कोच ने दिया अपडेट
हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था, जिसमें मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को जगह नहीं मिली. इसके तुरंत बाद वह बांगाल और सर्विसिज के बीच होने वाले मैच से भी बाहर हो गए. ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. वहीं, अब लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इन सवालों का जवाब देते हुए बताया कि मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में मौका क्यों नहीं मिल सका.
इस वजह से नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह
लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को ड्रॉप करने पर बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और उन्हें रेस्ट दिया गया है. उन्होंने बताया कि,
शमी पूरी तरह फिट हैं, उन्हें आराम दिया गया है. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने काफी ओवर गेंदबाजी की थी और उन्होंने खुद विश्राम मांगा था. वह एक चीता हैं. उनके आराम करने से हमें नए गेंदबाजों को आजमाने का अवसर भी मिलता है.
कल्याणी में बंगाल और दिल्ली के बीच खेले गए मुकबके में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इस दौरान वह 9 मेडन ओवर डाल पाए थे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर