मैदान पर आपा खो बैठा कश्मीरी क्रिकेटर, फैन की लात-घूंसों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Table of Contents
Jehangir Lone fight with fan: पिछले कुछ समय से कश्मीर में क्रिकेट के खेल की काफी प्रगति हुई है और यहां की टीम ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में ख़िताब भी जीता था। वहीं, हाल ही में तेज गेंदबाज आकिब नबी का टीम इंडिया में चयन भी हुआ और वे श्रीलंका दौरे के बाद, वेस्टइंडीज सीरीज में नजर आए और अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए ODI स्क्वाड का भी हिस्सा हैं।
इसी वजह से कश्मीरी फैंस में जश्न का माहौल था लेकिन अब वहां के एक पॉपुलर खिलाड़ी जहांगीर लोन (Jehangir Lone) का नाम गलत कारणों से सुर्ख़ियों में आ गया है। इस खिलाड़ी की चर्चा फैन के साथ हुई जबरदस्त मारपीट के कारण चर्चा में है। पूरी लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैन के साथ Jehangir Lone की भयंकर लड़ाई, क्रिकेटर ने की पिटाई

जम्मू-कश्मीर में लोकल लेवल पर कई टूर्नामेंट आयोजित होते हैं। ऐसा ही एक टूर्नामेंट रेड प्रीमियर लीग जारी है, जिसमें सेमीफाइनल मैच के बाद जहांगीर लोन (Jehangir Lone) की एक फैन के साथ बहुत ही ज्यादा लड़ाई हो गई और इस खिलाड़ी ने उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह क्रिकेटर फैन को मार रहा है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव भी करते हुए नजर आए।
विवाद की वजह का नहीं हुआ खुलासा
अथवास इंडिया XI और रॉयल गुड विल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला जहांगीर लोन (Jehangir Lone) की फैन के साथ लड़ाई के कारण हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस क्रिकेटर को इतना गुस्सा क्यों आया और फैन ने ऐसा क्या किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फैन ने अभद्र भाषा का उपयोग किया था लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
— Early Times Jammu (@earlytimesjk) October 19, 2026
जम्मू-कश्मीर के लिए 4 टी20 खेल चुके हैं जहांगीर
जहांगीर लोन की बात करें तो उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन वह स्थनीय क्रिकेट में काफी चर्चित हैं। उन्होंने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेले हैं। क्रिकइंफो पर उनकी प्रोफाइल में चार टी20 मुकाबले दर्ज हैं, जिनमें उन्होंने 35 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में मौका पाने का हकदार, फिर भी नजरअंदाज हो रहा ये खिलाड़ी, चयनकर्ता मौका देने को तैयार नहीं!